डायबिटीज के मरीज दिवाली पर मिठाई की जगह खा सकते हैं ये हेल्दी विकल्प

अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और दिवाली पर आपको मिठाई खाने का मन करता है तो यह लेख आपके लिए है, चलिए जानते हैं इस त्योहारी सीज़न में आप किन मीठी चीजों का सेवन कर सकते हैं

डायबिटीज के मरीज अक्सर दिवाली में सोचते हैं कि काश हम भी मीठी चीज़े खा पातें। कई बार तो लोग खा भी लेते हैं जिससे उनका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि डायबिटीज के मरीज दिवाली की मिठाइयों का आनंद नहीं ले सकते। वे उनकी जगह इन हेल्दी विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
1/5 Image Source : UNSPLASH

2/5 Image Source : MAGNIFIC
बादाम-नारियल के लड्डू: डायबिटीज के मरीज बादाम और सूखे नारियल से लड्डू तैयार कर सकते हैं। इनमें चीनी या गुड़ की जगह खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि एक बार अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।
3/5 Image Source : MAGNIFIC
चिया सीड्स पुडिंग: चिया सीड्स में फाइबर पाया जाता है। इन्हें बिना चीनी वाले दही या दूध में भिगोकर ऊपर से थोड़े बादाम और दालचीनी डालकर पुडिंग बना सकते हैं।
4/5 Image Source : MAGNIFIC
डार्क चॉकलेट: मीठा खाने की इच्छा होने पर 70–85 प्रतिशत कोको वाली डार्क चॉकलेट का छोटा टुकड़ा खा सकते हैं। इसमें सामान्य मिल्क चॉकलेट की तुलना में कम चीनी हो सकती है।
5/5 Image Source : UNSPLASH
हालांकि, डायबिटीज के मरीज दिवाली पर मिठाई और स्नैक्स दोनों की मात्रा सीमित रखें। खाली पेट मिठाई खाने से बचें। एक बार में बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ न खाएं और कोल्ड ड्रिंक, मीठे शरबत और पैकेट वाले जूस से दूरी बनाएं।