टाइल्स का पीलापन हटाने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

टाइल्स का पीलापन और जिद्दी दाग घर और बाथरूम दोनों की खूबसूरती में सेंध लगा देते हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इन्हें बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं।

बेकिंग सोडा और सिरका: बेकिंग सोडा और सफेद सिरके को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पीले पड़े टाइल्स पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पुराने टूथब्रश या क्लीनिंग ब्रश से हल्का रगड़कर पानी से धो लें।
1/5 Image Source : magnific
बेकिंग सोडा और सिरका: बेकिंग सोडा और सफेद सिरके को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पीले पड़े टाइल्स पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पुराने टूथब्रश या क्लीनिंग ब्रश से हल्का रगड़कर पानी से धो लें।
2/5 Image Source : magnific
नींबू का रस: नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण और एसिड होता है। टाइल्स के पीले हिस्से पर सीधा आधा कटा हुआ नींबू रगड़ें या नींबू का रस डालकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।
3/5 Image Source : magnific
हाइड्रोजन पेरोक्साइड: अगर पीलापन बहुत पुराना और जिद्दी है, तो हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल करें। इसे सीधे दाग पर स्प्रे करें, 15 मिनट भीगने दें और फिर स्पंज या ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
4/5 Image Source : magnific
सफेद सिरका और डिश सोप: एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं और इसमें 1 चम्मच लिक्विड डिश सोप डाल लें। इसे टाइल्स पर स्प्रे करें और 10 मिनट बाद कपड़े या ब्रश से साफ कर लें।
5/5 Image Source : magnific
नमक का इस्तेमाल: बाथरूम या किचन के टाइल्स पर जहां पीलापन है, वहां हल्का पानी छिड़क कर सादा नमक डाल दें। इसे रात भर के लिए या कम से कम 2 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में इसे ब्रश से रगड़कर धो लें।