पानी में नमक डालकर नहाने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे

नमक के पानी से नहाना भले ही इन दिनों फैशन की बात हो, लेकिन इस नेचुरल तरीके को सालों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। एप्सम बाथ सॉल्ट से नहाने से स्किन डिटॉक्स होती है। इससे त्वचा ज्यादा से ज्यादा मिनरल सोखती है।
1/5 Image Source : Freepik
नमक के पानी से नहाना भले ही इन दिनों फैशन की बात हो, लेकिन इस नेचुरल तरीके को सालों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। एप्सम बाथ सॉल्ट से नहाने से स्किन डिटॉक्स होती है। इससे त्वचा ज्यादा से ज्यादा मिनरल सोखती है।
2/5 Image Source : Freepik
एप्सम सॉल्ट बाथ से शरीर में मैग्नीशियम का लेवल हाई होता है। जिससे मांसपेशियां रिलेक्स होती है। नींद में सुधार आता है और शरीर में हो रहे दर्द में भी राहत मिलती है। ये एक रिलेक्सिंग थैरेपी से कम नहीं है।
3/5 Image Source : Freepik
नमक वाले पाने से नहाने से त्वचा की सुरक्षा प्रणाली में सुधार हो सकता है। स्किन हाइड्रेट रहती है और ये शरीर के लिए एक अच्छा मॉइस्चराइज़र का काम कर सकता है। नमक के पानी से नहाने से जलन और सूजन भी कम होती है।
4/5 Image Source : Freepik
जो लोग जिम या एक्सरसाइज ज्यादा करते हैं उन्हें सॉल्ट बाथ लेने से फायदा मिलता है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है। बाथ सॉल्ट तनावग्रस्त मांसपेशियों को रिलेक्स करता है और दर्द को कम करने के लिए जाना जाता है।
5/5 Image Source : Freepik
कभी बहुत थकान महसूस हो रही है तो आप नमक के पानी से नहा सकते हैं। पैरों में दर्द और थकान होने पर नमक के पानी में डालकर रखें। इससे दर्द कम होगा। एथलीट पैरों की खुजली कम करने, नाखूनों के फंगस को कम करने, स्क्रब करने और दुर्गंध कम करने के लिए ऐसा करते हैं।