बालों पर नारियल पानी लगाने से क्या फायदा होता है, इसे कैसे इस्तेमाल करें

बालों पर नारियल पानी लगाने से रूखे बेजान बालों में चमक आ जाएगी। जिन लोगों को सिर में खुजली और पपड़ीदार त्वचा रहती है उनके लिए नारियल पानी बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे सिर के रोम छिद्र बंद होते हैं और बालों की सेहत में सुधार आता है।
1/5 Image Source : Freepik
बालों पर नारियल पानी लगाने से रूखे बेजान बालों में चमक आ जाएगी। जिन लोगों को सिर में खुजली और पपड़ीदार त्वचा रहती है उनके लिए नारियल पानी बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे सिर के रोम छिद्र बंद होते हैं और बालों की सेहत में सुधार आता है।
2/5 Image Source : Freepik
बालों पर नारियल पानी का इस्तेमाल करने का तरीका है कि आप करीब आधा कप शुद्ध नारियल पानी लें। नारियल पानी में कोई चीनी, प्रिजर्वेटिव या फ्लेवर न हो। अब नारियल पानी में 4 बड़े चम्मच जोजोबा या एवोकाडो तेल मिलाकर घर पर ही स्कैल्प स्प्रे बना लें। बालों को शैम्पू करने से पहले या बाद में कंडीशनर की तरह इसे स्कैल्प पर स्प्रे कर लें।
3/5 Image Source : Freepik
लगातार कुछ दिनों तक बालों पर नारियल पानी लगाने से बालों का झड़ना कम होता है। नारियल पानी में भरपूर मिनरल और पोटैसियम पाया जाता है। इसे बालों पर लगाने से हेयर ग्रोथ अच्छी होती है। पोटैसियम बालों को मजबूती देता है और हेयरफॉल कम होता है।
4/5 Image Source : Freepik
अगर आपको डैंड्रफ की समस्या रहती है तो नारियल पानी अच्छा कंडीशन की तरह काम कर सकता है। नारियल पानी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हेयर हेल्थ में सुधार लाते हैं। इससे स्कैल्प मोइस्चराइज रहता है और रूसी कम होती है।
5/5 Image Source : Freepik
नारियल पानी में पोटैशियम, आयरन और विटामिन C जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे बालों की सेहत में धीर-धीरे सुधार आने लगता है। आप चाहें तो कंडीशनर की तरह नारियल पानी बालों पर लगा सकते हैं। थोड़ी देर बाद बालों को नॉर्मल वॉश कर लें।