चेहरे पर नीम पैक लगाने से क्या फायदे मिलते हैं?

आयुर्वेद में नीम पैक को त्वचा के लिए वरदान माना गया है। इससे तैलीय त्वचा और मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ये पूरी तरह से नेचुरल घरेलू उपाय है, जो त्वचा से अतिरिक्त तेल सोखता है, बंद पोर्स को साफ करता है और बैक्टीरिया को खत्म करके दाग-धब्बों को रोकता है।
1/5 Image Source : india tv

2/5 Image Source : India Tv
जिन लोगों को मुहांसे की समस्या है उनके लिए नींम पैक लगाना फायदेमंद साबित होता है। नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं।
3/5 Image Source : India Tv
अगर आपकी ऑयली स्किन है और पिंपल निकलते हैं तो नीम पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 1-2 बार जरूर करें। नीम त्वचा में मौजूद अतिरिक्त सीबम (तेल) को नियंत्रित करता है।
4/5 Image Source : India Tv
मुहांसे के दाग होने या असमान रंगत होने पर नीम पैक अच्छा काम करता है। नीम पैक लगाने से दाग-धब्बे कम हो जाते हैं। हल्दी के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा के काले दाग कम होते हैं और रंगत साफ होने लगती है।
5/5 Image Source : India Tv
नीम पैक लगाने के लिए चेहरे को धो लें और अब नीम पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 से 20 मिनट सूखने के लिए छोड़ दें। अब ताजा गुनगुने पानी से चेहरे को साथ कर लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।