चेहरे पर फेस रोलर से मसाज करने से क्या होता है?

सुबह सोकर उठने पर अक्सर चेहरे या आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। फेस रोलर से मसाज करने से लिम्फैटिक ड्रेनेज यानी त्वचा के नीचे जमा एक्सट्रा फ्लूइड बाहर निकल जाता है, जिससे सूजन तुरंत कम होती है।
1/5 Image Source : magnific
सुबह सोकर उठने पर अक्सर चेहरे या आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। फेस रोलर से मसाज करने से लिम्फैटिक ड्रेनेज यानी त्वचा के नीचे जमा एक्सट्रा फ्लूइड बाहर निकल जाता है, जिससे सूजन तुरंत कम होती है।
2/5 Image Source : magnific
मसाज करने से चेहरे का ब्लड फ्लो तेज होता है। इससे त्वचा को अधिक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, जिससे चेहरे पर एक नेचुरल चमक आती है।
3/5 Image Source : magnific
जब आप सीरम, तेल या मॉइस्चराइजर लगाने के बाद फेस रोलर चलाते हैं, तो वे त्वचा में गहराई तक समा जाते हैं, जिससे उनका असर दोगुना हो जाता है।
4/5 Image Source : magnific
फेस रोलर में इस्तेमाल होने वाले पत्थरों की तासीर ठंडी होती है। मसाज करने से चेहरे की मांसपेशियों का तनाव कम होता है, जिससे सिरदर्द और स्ट्रेस से भी राहत मिलती है।
5/5 Image Source : magnific
नियमित और सही दिशा में मसाज करने से चेहरे की त्वचा टोन्ड और टाइट दिखने लगती है, जिससे फाइन लाइन्स में थोड़ा सुधार हो सकता है।