चावल के पानी से बाल धोने के फायदे क्या हैं

बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाना है तो हफ्ते में एक दिन चावल के पानी से बालों को धोना शुरू कर दें। ज्यादातर घरों में चावल तो बनते ही हैं आपको उबलते हुए चावल का मांड लेना और इसे बालों को सिर से लेकर जड़ों तक अच्छी तरह से लगाना है। इससे बाल ज्यादा हेल्दी और चमकदार बनेंगे।
1/5 Image Source : India Tv
बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाना है तो हफ्ते में एक दिन चावल के पानी से बालों को धोना शुरू कर दें। ज्यादातर घरों में चावल तो बनते ही हैं आपको उबलते हुए चावल का मांड लेना और इसे बालों को सिर से लेकर जड़ों तक अच्छी तरह से लगाना है। इससे बाल ज्यादा हेल्दी और चमकदार बनेंगे।
2/5 Image Source : magnific
चावल के पानी में विटामिन ई और विटामिन बी होता है, जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है। चावल का पानी बालों के लिए नेचुरल केराटिन का काम करता है। इससे बाल सॉफ्ट और सिल्की बनते हैं। बालों का उलझना कम हो जाता है और टूटना भी कम हो जाता है।
3/5 Image Source : magnific
चावल के पानी में काफी ज्यादा मात्रा में मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बालों के खराब हो रहे टेक्सचर में सुधार लाने का काम करते हैं। इससे स्कैल्प पर होने वाली समस्याएं जैसे खुजली और डैंड्रफ की परेशानी दूर होती है।
4/5 Image Source : magnific
डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कि चावल के पानी में आइनोसटोल नामक कंपाउंड होता है जो बालों को पोषण देता है और जड़ों को मजबूत बनाता है। इससे हेयर ग्रोथ में तेजी से सुधार आने लगता है। जिन लोगों के पतले और कमजोर बाल हैं उनके लिए ये अच्छा उपाय है।
5/5 Image Source : magnific
चावल बनाते वक्त मांड निकाल लें और उसे छान लें। अब इसे बालों पर करीब 10-15 मिनट लगाकर रखें। समय पूरा होने पर बालों को सादा पानी से अच्छी तरह से वॉश कर लें। आप चाहें तो 1 कप चावल को 2 कप पानी में भिगो दें। इसे हल्का उबालकर छानकर बालों पर इस्तेमाल करें।