गर्मी में मिलने वाली 5 सबसे सस्ती सब्जियां कौन सी हैं, नोट कर लें

महंगाई आसमान छू रही है। फल और सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर आप सस्ती सब्जियां खरीदना चाहते हैं तो गर्मियों में ऐसी कई सब्जियां बाजार में आती है जो काफी सस्ती होती है। इन्हें खाने से बजट भी खराब नहीं होगा और स्वाद और सेहत भी अच्छी रहेगी।
1/6 Image Source : India Tv
महंगाई आसमान छू रही है। फल और सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर आप सस्ती सब्जियां खरीदना चाहते हैं तो गर्मियों में ऐसी कई सब्जियां बाजार में आती है जो काफी सस्ती होती है। इन्हें खाने से बजट भी खराब नहीं होगा और स्वाद और सेहत भी अच्छी रहेगी।
2/6 Image Source : India Tv
गर्मी में मिलने वाली सबसे सस्ती सब्जियों की लिस्ट में लौकी का नाम आता है। ये लौकी का सीजन होता है। इन दिनों बाजार में ताजा लौकी मिलती है। आपको इसे जरूर खाना चाहिए। लौकी शरीर को ठंडा रखती है और इन दिनों बहुत सस्ती होती है।
3/6 Image Source : India Tv
गर्मी में भिंडी भी सीजनल सब्जियों की लिस्ट में आती है। इन दिनों खेतों में भिंडी की अच्छी पैदावार होती है। जिसकी वजह से इसकी कीमत बहुत कम हो जाती है। गर्मियों में भिंडी जरूर खानी चाहिए। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
4/6 Image Source : India Tv
इन दिनों बाजार में तोरई भी मिलती है। ये भी गर्मी की ही सब्जी है। गर्मियों में आप तोरई खाएं, इसके दाम दूसरी सब्जियों के मुकाबले काफी कम होते हैं। तरोई की कई वैरायटी भी मिलती हैं। आप इन्हें ट्राई कर सकते हैं।
5/6 Image Source : India Tv
टिंडा भी गर्मियों में मिलने वाली सब्जी है। इस मौसम में टिंडा भी काफी सस्ता और आसानी से कहीं भी मिलने वाली सब्जी है। टिंडा को अगर अच्छी तरह बनाया जाए तो इसका स्वाद लौकी तोरई को भी मात देता है। ये सस्ती सब्जियों में शामिल है।
6/6 Image Source : India tv
कद्दू की सब्जी वैसे तो हमेशा ही सस्ती रहती है। लेकिन गर्मियों में कद्दू और भी सस्ता हो जाता है। आप हफ्ते में 2-3 दिन अलग-अलग तरह से कद्दू बनाकर खा सकते हैं। पका कद्दू और भी सस्ता मिलता है। जबकि हरे यानि कच्चे कद्दू का स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है।