रूखी त्वचा के लिए क्या है सबसे असरदार घरेलू उपाय?

सर्दियों के दस्तक देने से पहले ही त्वचा रूखी और बेजान से होने लगती है। जिन लोगों की ड्राई स्किन है उनकी परेशानी तो और बढ़ जाती है। अगर आप भी रूखी त्वचा से परेशान हैं तो आचार्य बाल कृष्ण के बताए इन आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं।

रूखी त्वचा को स्वस्थ, कोमल और मुलायम बनाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहर को 10 मिनट के लिए चहरे पर लगाकर रखें और फिर नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें। इससे त्वचा को अंदर से नमी मिलेगी और ड्राई स्किन की समस्या में फायदा होगा।
1/5 Image Source : India Tv
रूखी त्वचा को स्वस्थ, कोमल और मुलायम बनाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहर को 10 मिनट के लिए चहरे पर लगाकर रखें और फिर नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें। इससे त्वचा को अंदर से नमी मिलेगी और ड्राई स्किन की समस्या में फायदा होगा।
2/5 Image Source : Magnific
ड्राई स्किन के लिए जैतून के तेल को भी अच्छा माना जाता है। आप दूध में कुछ बूंद जैतून का तेल मिलाएं और इसे रुई की मदद से अपनी त्वचा पर लगा लें। इस तरह दूध और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होगा।
3/5 Image Source : Magnific
दूध की मलाई भी रूखी बेजान हो रही त्वचा को मुलायम बनाने में असरदार साबित होती है। इससे त्वचा की खोई हुई रौनक वापस आने लगती है। आप 1 चम्मच तिल के तेल में थोड़ी सी दूध की मलाई मिलाकर फेस, गर्दन और हाथों पर लगाएं। इससे त्वचा का रूखापन कम होगा।
4/5 Image Source : Magnific
बादाम तेल की मालिश करने से भी त्वचा का रूखापन कम होने लगता है। इसके लिए आप बादाम तेल और शहद को एक बराबर लें और मिलाकर चेहरे पर लगा लें। हाथ से हल्की मालिश करें और फिर त्वचा को धो लें। इससे रूखी त्वचा में निखार आ जाएगा।
5/5 Image Source : Magnific
सर्दियों के लिए नारियल तेल भी बेस्ट है। लगातार नहाने के बाद नारियल तेल का इस्तेमाल करने से रूखी त्वचा मुलायम होने लगेगी। नारियल तेल से मालिश करने से त्वचा का रूखापन दूर होता है और निखार आने लगता है।