बालों को जड़ से काला बनाने के लिए क्या उपाय करें?

सफेद बालों को काला बनाने के लिए महीने में कम से कम 2 बार हेयर कलर लगाने की जरूरत पड़ जाती है। हेयर कलर में जो केमिकल होते हैं वो आंखों और त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इससे बाल भी बेजान से होने लगते हैं। ऐसे में आप चुकंदर से बने नेचुरल हेयर कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
1/5 Image Source : India Tv

2/5 Image Source : India Tv
चुकंदर, नारियल तेल और एलोवेरा जेल को मिलाकर घर में नेचुरल हेयर कलर तैयार किया जा सकता है। इस हेयर कलर को लगान से बालों में हल्का बरगंडी रंग आएगा, लेकिन इसे हफ्ते में 2 बार लगाने से बालों का पूरा टेक्सचर ही बदल जाएगा।
3/5 Image Source : India Tv
आपको इसके लिए 1 बड़ा चुकंदर लेना है और उसे पीसकर रस निकाल लें। अब इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल और 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जैसे हेयर कलर लगाते हैं उसी तरह इसे पूरे बालों पर लगाएं।
4/5 Image Source : India Tv
पहले अपने बालों को धो लें और फिर सूखने के बाद बालों को किसी ब्रश की मदद से सुलझा लें। अब तैयार किए गए कलर को बालों की जड़ों से लेकर नीचे तक अच्छी तरह लगा लें। इसे करीब 1- 2 घंटा लगाकर छोड़ दें। इसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें।
5/5 Image Source : India Tv
लगातार कुछ दिनों तक चुकंदर हेयर कलर लगाने से बाल जड़ से काले होने लगेंगे। इससे काले बालों को हल्का रेडिश या बरगंडी टोन मिलेगा। गहरा रंग चाहिए तो हफ्ते में 2 बार इस कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल कहीं ज्यादा मुलायम और शाइनी हो जाएंगे।