टैनिंग हटाने के लिए चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

चेहरे से टैनिंग हटाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही घरेलू उपायों से इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। यहां हम आपको आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप टैनिंग की समस्या को दूर कर सकते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
चेहरे से टैनिंग हटाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही घरेलू उपायों से इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। यहां हम आपको आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप टैनिंग की समस्या को दूर कर सकते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
पपीते में 'पपेन' एंजाइम होता है जो डेड स्किन और टैन को हटाने में बहुत कारगर है। इसके लिए पके हुए पपीते को मैश करके उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट से चेहरे पर मसाज करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
3/5 Image Source : Freepik
टमाटर में लाइकोपीन होता है जो धूप से होने वाले नुकसान को ठीक करने में मदद करता है। एक टमाटर को आधा काट लें या उसका रस निकाल लें। रस को सीधे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
4/5 Image Source : Freepik
बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और दही में मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग को हल्का करता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।
5/5 Image Source : Freepik
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इसे सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और सुबह धो लें।