बालों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए?

आजकल बालों का झड़ना, एक आम समस्या बन गई है। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान की वजह से बाल टूटने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल जड़ों से मजबूत हो तो आपको बाहरी देखभाल के साथ-साथ अंदरूनी पोषण पर भी ध्यान देना होगा। आइए जानते हैं बालों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए कौन-कौन से उपाय फायदेमंद हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK

2/5 Image Source : FREEPIK
नियमित तेल मालिश करें: बालों को मजबूत बनाने के लिए हफ्ते में 2–3 बार हल्के गुनगुने तेल से सिर की मालिश करें। नारियल तेल, बादाम तेल या आंवला तेल जड़ों को पोषण देता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है। मालिश से हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
3/5 Image Source : FREEPIK
संतुलितआहार लें: बालों की मजबूती के लिए प्रोटीन, आयरन, बायोटिन और विटामिन जरूरी हैं। अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें , अंडा, पनीर, दही, मेवे, बीज और अंकुरित अनाज शामिल करें। अंदर से पोषण मिलने पर बाल ज्यादा मजबूत बनते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
केमिकल प्रोडक्ट्स से दूरी रखें: बार-बार हेयर कलर, स्ट्रेटनिंग और हीट स्टाइलिंग करने से जड़ें कमजोर हो सकती हैं इसलिए केमिकल प्रोडक्ट्स से दूरी रखें। माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल बेहतर विकल्प है। साथ ही गीले बाल ज्यादा कमजोर हैं। इन्हें जोर से न रगड़ें और चौड़े दांतों वाली कंघी से सुलझाएं।
5/5 Image Source : FREEPIK
तनाव कम करें: अधिक तनाव भी बाल झड़ने का कारण बन सकता है। तनाव कम करना बालों के झड़ने को रोकने और उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। योग, ध्यान और प्रतिदिन 7-9 घंटे की पर्याप्त नींद शरीर में कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) को कम करते हैं, जिससे बाल मजबूत होते हैं।