बालों में किस वक्त लगाना चाहिए नारियल तेल?

नारियल तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन इसका सही फायदा तभी मिलता है जब इसे सही समय पर लगाया जाए।
1/5 Image Source : freepik
नारियल तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन इसका सही फायदा तभी मिलता है जब इसे सही समय पर लगाया जाए।
2/5 Image Source : freepik
बाल धोने से 30 मिनट से 2 घंटे पहले तेल लगाना सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। यह बालों के ऊपर एक सुरक्षा परत बना देता है, जिससे शैम्पू में मौजूद केमिकल बालों की नमी नहीं छीन पाते।
3/5 Image Source : freepik
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई या डैमेज्ड हैं, तो रात को तेल लगाना सबसे अच्छा है। रात को बालों पर तेल लगाने से बाल अंदर से मजबूत होते हैं।
4/5 Image Source : freepik
गीले बालों को सुखाने के बाद जब वे हल्के नम हों, तब बहुत कम मात्रा में तेल लगाएं।
5/5 Image Source : freepik
यह एक नेचुरल लीव-इन कंडीशनर की तरह काम करता है, बालों का उलझना कम करता है और चमक बढ़ाता है। इसे जड़ों में न लगाएं, सिर्फ बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं।