बालों को लंबा बनाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए?

बालों पर तेल की मालिश करने से ग्रोथ पर काफी असर पड़ता है। इसके लिए आप कोई साधारण तेल की बजाय रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल करें। इससे बाल खूबसूरत और लंबे हो जाएंगे। आपको इसे किसी दूसरे तेल में मिलाकर ही इस्तेमाल करना चाहिए।
1/5 Image Source : India Tv
बालों पर तेल की मालिश करने से ग्रोथ पर काफी असर पड़ता है। इसके लिए आप कोई साधारण तेल की बजाय रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल करें। इससे बाल खूबसूरत और लंबे हो जाएंगे। आपको इसे किसी दूसरे तेल में मिलाकर ही इस्तेमाल करना चाहिए।
2/5 Image Source : Magnific
रोजमेरी ऑयल लगाने के लिए आप कोई भी रेगुलर ऑयल जैसे नारियल का तेल ले लें। इसमें कुछ बूंद रोजमेरी ऑयल की डालें और मिक्स कर लें। आप चाहें तो जब बालों पर तेल लगाएं तो उसमें 5-6 बूंद रोजमेरी तेल की मिला लें और बालों की मसाज करें।
3/5 Image Source : Magnific
इस तेल को लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाएगा और बाल लंबे होने लगेंगे। रोजमेरी ऑयल स्कैल्प पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है। इससे बालों का कमजोर होकर झड़ना बंद हो जाता है। ये तेल बालों को लंबा बनाने में भी असरदार साबित होता है।
4/5 Image Source : Magnific
रोजमेरी ऑयल एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। इसमें पाए जाने एंटीइंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प में आने वाली सूजन को कम करते हैं। इससे पोर्स क्लीन होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में तेजी आती है। इस तेल को लगाने से बालों को सही पोषण मिलता है जिसका असर बालों की ग्रोथ पर पड़ता है।
5/5 Image Source : Magnific
सफेद बालों की समस्या से परेशान रहने वाले लोग भी रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल को लगाने से बालों में कोलेजम बूस्ट होता है जिससे बालो की रंगत में सुधार आता है। इससे बालों को होने वाला रेडिकल डैमेज कम होता है और डैंड्रफ भी दूर होता है।