कटहल के अचार में कौन कौन सा मसाला पड़ता है?

आम की तरह कटहल का अचार भी बेहद टेस्टी लगता है। इसे भी बनाने के लिए कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को चटपटा बनाने में मदद करते हैं। मसालों के सही मिश्रण से कटहल का अचार बेहद स्वादिष्ट और खुशबूदार बनता है। लेकिन यह जानना ज़रूरी है कि कटहल के अचार को बनाने के लिए कौन से मसाले का इस्तेमाल किया जाता है?
1/5 Image Source : YOUTUBE - @CookingWithChefAshok
आम की तरह कटहल का अचार भी बेहद टेस्टी लगता है। इसे भी बनाने के लिए कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को चटपटा बनाने में मदद करते हैं। मसालों के सही मिश्रण से कटहल का अचार बेहद स्वादिष्ट और खुशबूदार बनता है। लेकिन यह जानना ज़रूरी है कि कटहल के अचार को बनाने के लिए कौन से मसाले का इस्तेमाल किया जाता है?
2/5 Image Source : UNSPLASH/ MAGNIFIC
राई, सौंफ और मेथी दाना: कटहल का अचार बनाने के लिए, राई, सौंफ और मेथी दाना का इस्तेमाल किया जाता है। राई अचार में खट्टापन लाती है और उसे खराब होने से बचाती है। सौंफ अचार में खुशबु लाने का काम करती है और मेथी दाना पाचन को बेहतर करता है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
कलौंजी, अजवाइन और हींग: कटहल का अचार बनाने के लिए, कलौंजी, हींग और अजवाइन का भी इस्तेमाल किया जाता है। कलौंजी और अजवाइन अचार के स्वाद और पाचन को बढ़ाते हैं, वहीं हींग बढ़िया खुशबू और संरक्षण का काम करती है।
4/5 Image Source : UNSPLASH
हल्दी पाउडर , सरसों का तेल और नमक: कटहल का अचार बनाने का आखिरी स्टेप है हल्दी, तेल और नम्म के मिश्रण का इस्तेमाल। अच्छे रंग और लम्बे समय तक अचार को सुरक्षित रखने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करें। वहीं सरसों का तेल भी इसे खराब होने से बचाता है और नमक स्वाद को एड करता है।
5/5 Image Source : UNSPLASH
राई, सौंफ, मेथी, जीरा और अजवाइन को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें। सूखे मसालों को कटहल के टुकड़ों में मिलाएं। सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे एक कांच के जार में भरकर 3-5 दिनों तक धूप में रखें। कटहल में नमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए, वरना अचार खराब हो सकता है।