भरवां करेला में कौन-कौन से मसाले पड़ते हैं?

भरवां करेला खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। ये ऐसी सब्जी है जो सही तरीके से बनाई जाए तो 4-5 दिन तक खराब नहीं होती है। भरवां करेला में खास मसाले डाले जाते हैं जिससे स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
1/5 Image Source : India Tv
भरवां करेला खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। ये ऐसी सब्जी है जो सही तरीके से बनाई जाए तो 4-5 दिन तक खराब नहीं होती है। भरवां करेला में खास मसाले डाले जाते हैं जिससे स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
2/5 Image Source : India Tv
भरवां करेला में डाले जाने वाले सबसे अहम मसालों में सौंफ, कलौंजी, साबुत धनिया और जीरा अहम है। करेला के कड़वेपन को कम करने के लिए इसमें आमचूर पाउडर भी मिलाया जाता है।
3/5 Image Source : India Tv
250 ग्राम भरवां करेले बनाने के लिए एक पैन में 1 चम्मच सौंफ, आधा चम्मच कलौंजी, आधा चम्मच साबुत धनिया और आधा चम्मच जीरा लें और हल्का रोस्ट कर लें। इन मसालों को मिक्सी में पीस लें।
4/5 Image Source : India Tv
अब करेले की स्टफिंग के लिए 2 बड़े प्याज कद्दूकस कर लें। थोड़ा लहसुन और अदरक कूट लें। प्याज को निचोड़कर जूस निकाल दें। गैस पर तेल गर्म करें और उसमें प्याज, लहसुन अदरक और पिसे हुए मसाले डाल दें। अब इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और आमचूर पाउडर डाल दें।
5/5 Image Source : India Tv
मसाला अच्छी तरह से भुन जाए तो गैस बंद कर दें और मसाले को ठंडा होने दें। अब करेला को छीलकर नमक लगाकर रख दें। फिर बीच के कट करके बीज निकाल दें। नमक लगे करेला को धोकर लंबाई में काट लें। इसमें तैयार किया मसाला भर दें और फिर कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर करेला को गलने तक पकाएं।