आम के अचार में कौन-कौन से मसाले डालने चाहिए?

इस मौसम में लोग आम का अचार खूब बनाते हैं। अचार बनाने के लिए सही मसालों का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। वरना अचार में स्वाद नहीं आ पाता है। आम के अचार में इस्तेमाल होने वाले मसाले सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाते हैं बल्कि उसे खराब होने से बचाते हैं। चलिए जानते हैं आम के अचार में किन मसालों का इस्तेमाल होता है?
1/5 Image Source : YOUTUBE - Shaluzlovebook Kitchen.
इस मौसम में लोग आम का अचार खूब बनाते हैं। अचार बनाने के लिए सही मसालों का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। वरना अचार में स्वाद नहीं आ पाता है। आम के अचार में इस्तेमाल होने वाले मसाले सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाते हैं बल्कि उसे खराब होने से बचाते हैं। चलिए जानते हैं आम के अचार में किन मसालों का इस्तेमाल होता है?
2/5 Image Source : UNSPLASH
सरसों और मेथी दाना : आम के अचार को स्वदिष्ट बनने के लिए पीली और काली सरसों के दाने सबसे अहम माने जाते हैं। ये अचार को हल्का तीखा और खटता स्वाद देते हैं। सरसों में मौजूद गुण अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में भी मदद करते हैं। वहीं, मेथी दाना अचार में हल्की कड़वाहट और खुशबू का फ्लेवर ऐड करता है। मेथी कप हल्का भूनकर डालने से अचार का स्वाद और भी बढ़ जाता है। साथ ही पाचन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
सौंफ और हल्दी: अगर आप अचार में हल्की मिठास चाहते हैं तो सौंफ जरूर डालें। सौंफ अचार के स्वाद को बैलेंस करती है और खाने में बेहतरीन फ्लेवर देती है। हल्दी एक ऐसा मसाला है जो स्वाद के साथ अचार को सुंदर रंग देने का काम करती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण अचार को जल्दी खराब होने से बचाते हैं।
4/5 Image Source : UNSPLASH
लाल मिर्च और नमक: सरसों, मेथी, सौंफ और हल्दी के बाद अचार में लाल मिर्च और नमक का इस्तेमाल करें। मिर्च जहां अचार में तीखापन लाती है, वहीं नमक अचार में स्वाद देने का काम करता है।
5/5 Image Source : UNSPLASH
सरसों का तेल: आम के अचार में ये मसाले मिलाकर उसमें सरसों का तेल डालें। क्योंकि इसके बिना आम का अचार अधूरा माना जाता है। सरसों का तेल प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव की तरह काम करता है, जिससे अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता।