लोहे का या मिट्टी का, कौन सा तवा रोटी सेंकने के लिए अच्छा होता है

रोटी बनाने के लिए ज्यादातर घरों में लोहे का तवा इस्तेमाल होता है। लोहे के तवा जल्दी गर्म होता है जिसकी वजह से कई बार रोटियां जल जाती हैं। हालांकि लोहे के तवे पर बनी रोटियां फायदेमंद होती हैं।
1/5 Image Source : Freepik
रोटी बनाने के लिए ज्यादातर घरों में लोहे का तवा इस्तेमाल होता है। लोहे के तवा जल्दी गर्म होता है जिसकी वजह से कई बार रोटियां जल जाती हैं। हालांकि लोहे के तवे पर बनी रोटियां फायदेमंद होती हैं।
2/5 Image Source : Freepik
लेकिन इससे कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है मिट्टी का तवा। मिट्ट के तवे पर रोटियां सेंकने से सारे पोषक तत्व बने रहते हैं। इससे रोटी में मिट्टी की सौंधी खुशबू आती है और रोटी जलती भी नहीं है। मिट्टी का तवा बहुत हीट नहीं होता है।
3/5 Image Source : Freepik
लोहे का तवा और कड़ाही नॉन स्टिक परत की तरह होती है। कम तेल में इस पर खाना पकाया जा सकता है। लोहे के तवे पर रोटियां सेंकने से खाने में पोषक तत्व बने रहते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
वहीं मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से पेट में गैस,एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या नहीं होती है। मिट्टी के तवे पर बनी रोटियां खाने से शरीर को खतरनाक बीमारियों से भी बचाया जा सकता है। इससे कैंसर का खतरा कम होता है।
5/5 Image Source : Freepik
रोटी बनाने के लिए आपको नॉन स्टिक या आयोनाइज्ड तवा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इनके हानिकारक केमिकल्स शरीर में कैसर जैसी बीमारियों का खतरा पैदा करते हैं। इसलिए आप ही मिट्टी या लोहे का तवा खरीद लाएं।