स्टील, प्लास्टिक, कांच, तांबा या मिट्टी, कौन सी बोतल में पानी पीना अच्छा है

आजकल पानी पीने के लिए लोग बोतल का इस्तेमाल करते हैं। घर, ऑफिस और स्कूल में हर कोई पानी की बोतल कैरी करता है। लेकिन दिनभर जिस बोतल में पानी पी रहे हैं क्या वो सेहत के लिए ठीक है। कांच, मिट्टी, तांबा, स्टील या प्लास्टिक कौन सी बोतल में पानी पीना अच्छा है और कौन सी बोतल से हमें बचना चाहिए।
1/6 Image Source : Freepik
आजकल पानी पीने के लिए लोग बोतल का इस्तेमाल करते हैं। घर, ऑफिस और स्कूल में हर कोई पानी की बोतल कैरी करता है। लेकिन दिनभर जिस बोतल में पानी पी रहे हैं क्या वो सेहत के लिए ठीक है। कांच, मिट्टी, तांबा, स्टील या प्लास्टिक कौन सी बोतल में पानी पीना अच्छा है और कौन सी बोतल से हमें बचना चाहिए।
2/6 Image Source : Freepik
प्लास्टिक को बोतल में रखा पानी खतरनाक हो सकता है। खासतौर से एक बार इस्तेमाल की जाने वाली पानी की बोतल में बार-बार पानी पीने से बचना चाहिए। प्लास्टिक की बोतल हीट होने पर और बार-बार इस्तेमाल करने पर केमिकल रिलीज करती है जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए प्लास्टिक की बोतल में पानी भूलकर भी नहीं पीना चाहिए।
3/6 Image Source : Freepik
बड़ी संख्या में लोग इन दिनों स्टील की पानी की बोतल इस्तेमाल करने लगे हैं। स्टील की बोतल अच्छा ऑप्शन है, इसमें लंबे समय तक पानी का स्वाद नेचुरल बना रहता है। स्टील की बोतल का इस्तेमाल सफर के दौरान, ऑफिस में और बच्चों के साथ स्कूल में कर सकते हैं। ये टूटती भी नहीं हैं और किफायती भी होती हैं।
4/6 Image Source : Freepik
तीसरा विकल्प है कांच की बोतल में पानी पीने का, तो ये भी एक सेफ विकल्प है। कांच की बोतल नॉन टॉक्सिक होती हैं। कांच की बोतल में केमिकल का कोई लीचिंग नहीं होता है। इसमें पानी प्योर रहता है लेकिन ये बोतल थोड़ी नाजुक होती हैं। जल्दी टूटने का डर रहता है, लेकिन सेहत के लिए कांच की बोतल में पानी अच्छा रहता है।
5/6 Image Source : Freepik
कॉपर की बोतल में पानी पीना अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक इससे डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है और इम्यूनिटी बढ़ती है। हालांकि तांबे की बोतल का इस्तेमाल सभी के लिए ठीक नहीं है। ज्यादा इस्तेमाल से परेशानी भी सकती है। लेकिन रातभर तांबे की बोतल में पानी भरकर रखकर सुबह पीना फायदेमंद है।
6/6 Image Source : Freepik
इन दिनों मिट्टी की बोतल भी मिलने लगी हैं। गर्मियों के लिए मिट्टी की बोतल बेस्ट हैं। ये पानी को नेचुरली ठंडा रखती हैं। मिट्टी की बोतल में पानी पीने से शरीर को जरूरी मिनरल मिलते हैं। मिट्टी को बोतल में पानी की पीएच लेवल बैलेंस रहता है। आप मिट्टी की बोतल का पानी रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।