बाथरूम में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये चीजें

आजकल बाथरूम को सजाने और तरह-तरह की चीजें रखने का काफी ट्रेंड है। लेकिन कुछ चीजें बाथरूम में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। अगर आपके बाथरूम में भी ये चीजें रखी हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें।

कुछ लोग तौलिया को बाथरूम में रखते हैं। लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है बाथरूम में नमी के कारण गीले तौलिया में बदबू और फंगस आने लगती है। तौलिया को हमेशा धूप में सुखाकर बाथरूम के बाहर बनी अलमारी में ही रखें। यहां तक कि साफ तौलिया भी बाथरूम में नहीं रखने चाहिए।
1/5 Image Source : Magnific
कुछ लोग तौलिया को बाथरूम में रखते हैं। लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है बाथरूम में नमी के कारण गीले तौलिया में बदबू और फंगस आने लगती है। तौलिया को हमेशा धूप में सुखाकर बाथरूम के बाहर बनी अलमारी में ही रखें। यहां तक कि साफ तौलिया भी बाथरूम में नहीं रखने चाहिए।
2/5 Image Source : Magnific
कई बार लोग दवाओं को बाथरूम में रखा छोड़ देते हैं। जबकि दवाओं पर साफ लिखा होता है कि ठंडी और सूखी जगह पर ही रखें। भले ही बाथरूम में अलमारी हो लेकिन फिर भी आपको दवाओं को उसमें नहीं रखना चाहिए। इससे दवाएं खराब हो सकती है।
3/5 Image Source : Magnific
बाथरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखना भी ठीक नहीं है। जब तक कि वो वाटरप्रूफ न हों। कई बार महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नमी या सीधे पानी के संपर्क में आने से खराब हो जाते हैं। कुछ लोग बाथरूम में म्यूजिक के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्पीकर लगवाते हैं। जो नमी से खराब हो सकते हैं।
4/5 Image Source : India Tv
महिलाएं अपने मेकअप के सामान और परफ्यूम बाथरूम में रखती हैं, जो कि नहीं रखने चाहिए। सर्दियों में पानी से निकली भाप और गर्मी में बढ़ते तापमान से ये चीजें जल्दी खराब हो सकती हैं। इसलिए इन्हें हमेशा बाथरूम के बाहर ही रखें।
5/5 Image Source : Magnific
बाथरूम में आपको फोटो या किताबें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। नमी के कारण ये चीजें खराब हो जाती हैं। बाथरूम में मौजूद तरह-तरह की गंध से लेकर सफाई में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट तक की गंध पन्नों पर बनी रह सकती है। इसके अलावा फोटो की फ्रेमिंग, चमक और बनावट भी बिगड़ सकती है।