30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, लेजर शो से दिखाई रामायण; तस्वीरों में देखें प्रभु राम की भव्य अयोध्या

आज सिर्फ यूपी की ही नहीं बल्कि पूरे देश की निगाहें अयोध्या और अयोध्या के दीपोत्सव पर टिकी हुई थीं। हर कोई योगीराज की इस नई अयोध्या को देख रहा था। रामनगरी की इस अलौकिक, अद्भुत और अद्वितीय छवि को देखकर आज हर हिंदू अभिभूत हुआ है।

रामनगरी में भक्ति का सैलाब उमड़ा और जय श्रीराम के जयकारों से रामनगरी गुंजायमान हो गई। सरयू के 56 घाट 30 लाख दीयों की रोशनी से जगमग हुए।
1/12 Image Source : pti
रामनगरी में भक्ति का सैलाब उमड़ा और जय श्रीराम के जयकारों से रामनगरी गुंजायमान हो गई। सरयू के 56 घाट 30 लाख दीयों की रोशनी से जगमग हुए।
2/12 Image Source : pti
दीपोत्सव के बाद ड्रोन शो हुआ और शानदार लेजर शो के जरिए रामकथा प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में सीएम योगी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मौजूद रहे।
3/12 Image Source : pti
इससे पहले सीएम योगी ने सरयू की आरती भी की। इसके बाद रामनगरी का आसमान आतिशबाजी से जगमग हो गया। अयोध्या में त्रेतायुग जैसा नजारा दिख रहा था।
4/12 Image Source : pti
56 घाटों पर जलते 30 लाख से अधिक दीपों की छटा विहंगम रही।
5/12 Image Source : pti
दीयों की AI कैमरों के जरिए काउंटिंग पूरी की गई और रामनगरी अयोध्या ने फिर एक बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
6/12 Image Source : pti
लेजर शो और झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। लोग मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए।
7/12 Image Source : pti
यूपी टूरिज्म के ड्रोन शो ने मोहा मन, ड्रोन शो में पुष्पक विमान की भी झलक दिखाई गई।
8/12 Image Source : pti
अयोध्या को चाहे आप खुली आंखों से देखे या फिर कैमरे के लैंस से... पूरी अयोध्या ऐसे ही जगमग नजर आई। सरयू के घाट, राम की पैडी पर 30 लाख से ज्यादा दिए जगमग नजर आए।
9/12 Image Source : pti
30 लाख दीप प्रज्वलित कर नया विश्व रिकॉर्ड बनने की खुशी में गोंडा-अयोध्या सीमा पर स्थित पुराने सरयू पुल पर आतिशबाजी की गई।
10/12 Image Source : pti
दीपों की जगमगाहट से पहले रामायण काल की भव्य झांकियों ने शहर की सड़कों पर त्रेतायुग की झलक दिखा दी।
11/12 Image Source : pti
रामायण की झांकियों से अयोध्या में उतरा त्रेतायुग। इस दौरान पूरी रामनजरी जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठी।
12/12 Image Source : pti
दीपोत्सव के बाद लेजर शो ने समा बांधा तो ड्रोन शो में सीता हरण, लंका दहन व रावण वध जैसे प्रसंग देख भक्त विह्वल हो उठे।