PHOTOS: आज से लखनऊ में बनेगी दुनिया की सबसे विध्वंसक मिसाइल 'ब्रह्मोस', ऑपरेशन सिंदूर में दिखी ताकत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अपनी तबाही का आकलन कर रहा है तो वहीं भारत में ब्रह्मोस मिसाइल की चर्चा है। लखनऊ में आज ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का शुभारंभ किया गया।
1/7 Image Source : india tv
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अपनी तबाही का आकलन कर रहा है तो वहीं भारत में ब्रह्मोस मिसाइल की चर्चा है। लखनऊ में आज ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का शुभारंभ किया गया।
2/7 Image Source : india tv
ब्रह्मोस मिसाइल की प्रोडक्शन यूनिट 80 हेक्टेयर में बनाई गई है। 300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है। ये यूनिट साढ़े 3 साल में बनकर तैयार हुई है। यूनिट में जो ब्रह्मोस मिसाइल बनाई जाएगी उनकी मारक क्षमता 290 से 400 किलोमीटर तक की होगी।
3/7 Image Source : india tv
ब्रह्मोस यानी भारत का ब्रह्मास्त्र जो तेज है, सटीक है और सबसे बढ़कर भारत का ये ब्रह्मास्त्र अचूक है। ब्रह्मोस अपना टारगेट मिस नहीं करता और इसका उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर में देखने को मिला है।
4/7 Image Source : india tv
अगर ब्रह्मोस की ताकत की बात करें तो ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसकी स्पीड मैक 2.8 से मैक 3.0 की है आम भाषा में कहें तो यह 3700 किलोमीटर प्रति घंटे या 1 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चलती है।
5/7 Image Source : india tv
ये मिसाइल सतह से केवल 10 मीटर ऊंची उड़ान भी भर सकती है जिससे ये किसी एयर डिफेंस सिस्टम की पकड़ से दूर हो जाती है।
6/7 Image Source : india tv
ब्रह्मोस की रेंज की अगर बात करें तो ज़मीन से ज़मीन यानी सरफेस टू सरफेस मार करने वाली ब्रह्मोस की रेंज 450 किलोमीटर है जिसे 800 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस पाकिस्तान पर काल बनकर टूटी है।
7/7 Image Source : india tv
सीएम योगी आज ऑपरेशन सिंदूर पर जमकर बोले। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने ब्रह्मोस की ताकत बताई। पाकिस्तानियों से पूछो ब्रह्मोस की ताकत क्या है।