संसद मार्ग से लेकर रायसीना रोड, कनॉट प्लेस और हाईवे सब डूबे; तस्वीरों में देखें बारिश के बाद दिल्ली में कैसे बदतर हो गए हालात

आसमानी आफत की सबसे भीषण मार दिल्ली NCR पर पड़ी है। चंद घंटों की बारिश ने दिल्ली में जलनिकासी के दावों की कलई खोल दी है। भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
1/8 Image Source : pti
आसमानी आफत की सबसे भीषण मार दिल्ली NCR पर पड़ी है। चंद घंटों की बारिश ने दिल्ली में जलनिकासी के दावों की कलई खोल दी है। भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
2/8 Image Source : pti
सुबह से ही दिल्ली NCR में झमाझम बारिश हुई जिसके बाद सेंट्रल दिल्ली समेत कई आउटर इलाकों में भी पानी भर गया। दिल्ली गुरुग्राम हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। संसद मार्ग से लेकर एयरपोर्ट रोड तक पानी ही पानी नजर आ रहा है।
3/8 Image Source : pti
दिल्ली में बारिश इतनी तेज हुई कि ऐसे ऐसे इलाके डूब गए जो हाईप्रोफाइल माने जाते हैं। सेंट्रल दिल्ली का रायसीना रोड हो या संसद मार्ग या फिर कनॉट प्लेस, हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। उधर एयरपोर्ट रोड भी पानी पानी हो गया है।
4/8 Image Source : x- ani
ये वो जगह है जहां देशभर से लोग आते हैं। यहां देश का बेहतरीन अस्पताल एम्स है, एयरपोर्ट का भी रास्ता यहां से गुजरता है और कई मल्टीनेशनल कंपनीज के दफ्तर भी हैं। लेकिन बारिश की वजह से यहां का भी हाल बाकी इलाकों जैसा है।
5/8 Image Source : pti
बारिश ने दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। महिपालपुर में दिल्ली गुरुग्राम हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
6/8 Image Source : pti
राहगीर हों या वाहन चालक, स्कूली बच्चे हों या कामकाजी लोग। हर किसी को बारिश के पानी ने परेशान कर दिया। स्कूल जाने वाले बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
7/8 Image Source : pti
सड़कों पर पानी की मनमानी चल रही है, कोई इंतजाम नहीं है। सरकार ने जो दावे किए वो पानी में धुल गए, गाड़ियां आधी डूब रही हैं। पानी के बीच से ही उन्हें गुजरना पड़ रहा है।
8/8 Image Source : pti
महज दो घंटे की बारिश और दिल्ली पानी पानी। जलभराव की ये तस्वीरें सरकार की तैयारियों की पोल खोलती हैं। जैसे ही बारिश आती है सारे दावे धुल जाते हैं और दिल्ली की यही तस्वीरें पूरी दुनिया के सामने होती हैं।