भगवामय हुए PM मोदी, इस बार चर्चा में है ये खास पगड़ी, देखें 12 सालों में कैसे बदलता रहा उनका साफा

हर बार स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी अलग-अलग प्रकार की पगड़ी पहनते हैं। आइए जानते हैं पिछले 12 साल में उन्होंने किस तरह तरह की पारंपरिक पगड़ी पहनी थी।
1/13 Image Source : pti
हर बार स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी अलग-अलग प्रकार की पगड़ी पहनते हैं। आइए जानते हैं पिछले 12 साल में उन्होंने किस तरह तरह की पारंपरिक पगड़ी पहनी थी।
2/13 Image Source : pti
2025 में आजादी के जश्न को मनाने के लिए इस बार पीएम मोदी ने भगवा रंग का चुनाव किया। इस मौके पर वह ऐसे परिधान में नजर आएं, जिसका ज्यादातर हिस्सा भगवा यानी नारंगी रंग का था।
3/13 Image Source : pti
12 सालों में ऐसा रहा पीएम मोदी का लुक- 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस पर पारंपरिक राजस्थानी बंधेज पगड़ी पहनी थी।
4/13 Image Source : pti
2015 में क्रिस-क्रॉस राजस्थानी शैली की पगड़ी पहनी थी। इसमें पीले रंग के साथ-साथ लाल और गहरे हरे रंग के शेड्स शामिल थे।
5/13 Image Source : pti
2016 गुलाबी और पीले रंग की टाई-डाई पगड़ी पहनी थी। पगड़ी की खासियत इसकी अनूठी डिजाइन थी, जिसमें कई रंगों का मिश्रण था।
6/13 Image Source : pti
2017 में ज्यामितीय पैटर्न वाली चमकीली पीली पगड़ी पहनी थी। यह रंगीन पगड़ी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को दर्शाती है।
7/13 Image Source : pti
2018 में पीएम मोदी ने भगवा पगड़ी पहनी थी। भगवा रंग बलिदान और साहस का प्रतीक होता है।
8/13 Image Source : pti
2019 में पीएम मोदी की पोशाक में परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण था। जटिल कढ़ाई से सजी राजस्थानी पगड़ी राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक थी।
9/13 Image Source : pti
2020 में सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक केसरिया और क्रीम रंग की पगड़ी पहनी।
10/13 Image Source : pti
2021 में पीएम मोदी ने केसरी-लाल पैटर्न वाली पगड़ी पहनी थी और इसके साथ नीले रंग का जैकेट पहना था।
11/13 Image Source : pti
2022 में मोदी ने नारंगी और हरे रंग की पट्टियों से सजी सफ़ेद पगड़ी भी पहनी थी, जो भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की याद दिलाती है।
12/13 Image Source : pti
2023 में बांधनी प्रिंट वाली बहुरंगी राजस्थानी शैली की पगड़ी पहनी थी जिसमें पीले, हरे और लाल रंग के शेड शामिल थे।
13/13 Image Source : pti
2024 में उन्होंने ध्वजारोहण और उसके बाद देश को संबोधित करने के दौरान लहरिया पगड़ी पहनी थी।