बर्फबारी से गुलजार धरती का 'जन्नत' कश्मीर, शीशे की तरह नजर आ रही डल झील; तस्वीरें मन मोह लेंगी

कड़ाके की सर्दी के बीच कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट प्लेस सैलानियों से गुलजार हैं। बड़ी संख्या में सैलानी बर्फबारी देखने पहुंच रहे हैं।
1/10 Image Source : pti
कड़ाके की सर्दी के बीच कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट प्लेस सैलानियों से गुलजार हैं। बड़ी संख्या में सैलानी बर्फबारी देखने पहुंच रहे हैं।
2/10 Image Source : reporter input
कई फीट बर्फ से लदे कश्मीर के टूरिस्ट स्पॉट सैलानियों को अपनी तरफ खींच रहे हैं। तो गुलमर्ग इनदिनों 'विंटर वंडरलैंड' बना हुआ है।
3/10 Image Source : pti
कश्मीर में गुलमर्ग से लेकर कुपवाड़ा और पुंछ तक सबकुछ सफेद नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड और चिल्ला-ए-कलां के कारण डल झील जम गई है।
4/10 Image Source : pti
हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट स्पॉट भी सैलानियों को लुभा रहे हैं। शिमला, मनाली और रोहतांग में भारी संख्या में टूरिस्ट पहुंचे हैं।
5/10 Image Source : pti
लंबे इंतजार के बाद, बर्फ की सफेद चादर ने कश्मीर को ढक लिया है। बर्फ देखकर टूरिस्ट के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं टूरिज्म डिपार्टमेंट और उससे जुड़े लोगों को भी रोजगार बढ़ने की उम्मीद है।
6/10 Image Source : reporter input
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कश्मीर में टूरिज्म पूरी तरह से ठप हो गया था, लेकिन इस बर्फबारी और टूरिस्ट के आने से घाटी एक बार फिर गुलजार दिख रही है।
7/10 Image Source : pti
यहां आए टूरिस्ट न सिर्फ खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, बल्कि यहां का माहौल देखकर देश भर के लोगों से कश्मीर आने की अपील भी कर रहे हैं।
8/10 Image Source : pti
खूबसूरत नजारे, मनमोहक वादियां, और दूर-दूर तक फैली बर्फ की सफेद चादर... यह नजारा है कश्मीर के ताज गुलमर्ग का, जो श्रीनगर से 55 किलोमीटर दूर है।
9/10 Image Source : pti
यहां की खूबसूरती देखकर हर कोई कह रहा है कि यह जगह जन्नत की एक झलक से कम नहीं है।
10/10 Image Source : pti
कश्मीर में 40 दिन की कड़ाके की ठंड का दौर 21 दिसंबर से शुरू हो गया है, जिसे चिल्ला-ए-कलां कहा जाता है। इसके शुरू होने से न सिर्फ लोगों को सूखी ठंड से राहत मिली है, बल्कि टूरिज्म को भी उम्मीद की नई किरण दिखी है।