बैरिकेड पर राहुल, हाथ में तिरंगा... फिर पुलिस को चकमा देकर आकाशवाणी भवन पहुंचे; CEC के खिलाफ मार्च में हाई-वोल्टेज ड्रामा; Photos

इंडी अलायंस के सांसद चुनाव आयोग और CEC के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। 19 विपक्षी दलों के सांसद सड़क पर उतरे हैं और चुनाव आयोग की तरफ कूच कर रहे हैं। विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन मार्च में हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला।

आज विपक्ष के 19 दलों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च कर रहे हैं। संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च करने की कोशिश की गई लेकिन राहुल गांधी ने इस मार्च को एक तरह से हाइजैक कर लिया है।
1/10 Image Source : pti
आज विपक्ष के 19 दलों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च कर रहे हैं। संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च करने की कोशिश की गई लेकिन राहुल गांधी ने इस मार्च को एक तरह से हाइजैक कर लिया है।
2/10 Image Source : pti
राहुल गांधी पुलिस को चकमा देकर आकाशवाणी भवन तक पहुंच गए और आकाशवाणी भवन के अंदर से चुनाव आयोग के दफ्तर तक पहुंचने की कोशिश की। लेकिन गेट बंद होने के कारण राहुल चुनाव आयोग नहीं पहुंच पाए।
3/10 Image Source : pti
इसके बाद राहुल गांधी आकाशवाणी भवन के अंदर बरगद के पेड़ के नीचे बैठे। उनके साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस के समर्थक मौजूद रहे। पुलिस के अधिकारी राहुल को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
4/10 Image Source : pti
इससे पहले सुबह 11 बजे संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च शुरू किया लेकिन नीति आयोग के दफ्तर के बाहर पुलिस ने मार्च को रोक दिया क्योंकि पुलिस ने मार्च को मंजूरी नहीं दी थी।
5/10 Image Source : pti
पुलिस ने जब रोका तो विपक्षी सांसद धरने पर बैठ गए और ज्ञानेश के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान राहुल और प्रियंका बैरिकेड पर चढ़ गए।
6/10 Image Source : pti
राहुल तिरंगा लहराते नजर आ रहे थे लेकिन अचानक उन्होंने अपना प्लान बदला और फिर पुलिस को चकमा देते हुए आकाशवाणी भवन पहुंच गए। अभी वहीं कैंपस के भीतर बरगद के नीचे बैठे हुए हैं।
7/10 Image Source : pti
अखिलेश यादव को पुलिस ने डिटेन कर बस में चढ़ा लिया। तो अखिलेश ने बस के केबिन से ही बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि हम चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे, चुनाव से ही बीजेपी को हटाएंगे।
8/10 Image Source : pti
राहुल गांधी जब आकाशवाणी के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे तब वहां के गार्ड्स रास्ता रोक कर खड़े हो गए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि ये इमारत आपकी नहीं है, देश की है तो इसपर गार्ड्स ने कहा कि हम अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
9/10 Image Source : pti
राहुल गांधी और विपक्ष के बाकी सांसद चुनाव आयोग तक जाना चाह रहे हैं लेकिन पुलिस ने भी तगड़ा बंदोबस्त किया है। विपक्ष के लिए चुनाव आयोग तक पहुंचना बड़ी चुनौती है। इस दौरान राहुल गांधी पुलिस के बैरिकेड्स पर चढ गए जिसके बाद भारी अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
10/10 Image Source : pti
आकाशवाणी भवन के अंदर राहुल और प्रियंका गांधी बैठे हैं लिहाजा बाहर भारी तादाद में काग्रेस कार्यकर्ता भी जमा हैं। इसी बीच 50-60 NSUI कार्यकर्ता आकाशवाणी कैंपस में घुस गए हैं। पुलिस कार्यर्ताओं को निकालने की कोशिश में जुटी है।