सतरंगी लाइटों से जगमगाया सोमनाथ मंदिर, 72 घंटों का 'ओंकार' जाप जारी; तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा

गिर सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे के पास स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में गुरुवार से चार दिवसीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का शुभांरभ हुआ।
1/8 Image Source : pti
गिर सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे के पास स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में गुरुवार से चार दिवसीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का शुभांरभ हुआ।
2/8 Image Source : pti
शिव मंदिर लगातार 72 घंटों तक 'ओंकार' के सामूहिक जाप से गूंज रहा है। इस मौके पर महादेव के इस धाम की दिव्य और अलौकिक छटा नजर आ रही है।
3/8 Image Source : pti
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत के आत्मसम्मान, ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की सशक्त अभिव्यक्ति है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए देश भर से हजारों श्रद्धालु सोमनाथ आ रहे हैं।
4/8 Image Source : pti
गुजरात के सूरत से सोमनाथ मंदिर जाने के लिए ट्रेन में सवार तीर्थयात्री भजन गाते हुए।
5/8 Image Source : pti
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के माध्यम से पूरा देश उन शहीदों की बहादुरी को याद कर रहा है जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बचाते समय अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
6/8 Image Source : pti
सोमनाथ मंदिर सिर्फ पत्थरों से नहीं बना बल्कि इतिहास की चोटों, आस्था की जिद और राष्ट्र के स्वाभिमान से बना है। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने वाले हैं। इस मौके को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के रूप में मनाया जा रहा है।
7/8 Image Source : pti
आक्रांता महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। छह टन से जयादा सोना लूटकर ले गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेशी आक्रमणकारियों के बार-बार हमलों के बाद पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर का 11 जनवरी को दौरा करेंगे।
8/8 Image Source : pti
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान पूजा-अर्चना की।