अक्टूबर में ही ये नजारा! अटल टनल और सिस्सू हुए सफेद, लेह-मनाली हाईवे बंद, पारा 0 डिग्री पर; देखें तस्वीरें

मौसम की शुरुआत के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल के मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके भी बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं।

हिमाचल के मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। तापमान गिरने के साथ ही लाहौल-स्पीति का पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढ़क गया है।
1/10 Image Source : reporter input
हिमाचल के मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। तापमान गिरने के साथ ही लाहौल-स्पीति का पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढ़क गया है।
2/10 Image Source : pti
कुल्लू में बारिश और खराब मौसम की वजह से शिंकुला, बारालाचा ला और कुंजुम दर्रे के रास्ते बंद हो गए हैं।
3/10 Image Source : reporter input
लाहौल घाटी के सिस्सु में सीजन का पहला हिमपात शुरू हो गया है। जिला लाहौल एवं स्पीति के शिंकुला टॉप, बारालाचा ला टॉप, कुंजुम टॉप सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है।
4/10 Image Source : reporter input
हिमाचल के मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। तापमान गिरने के साथ ही लाहौल-स्पीति का पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढ़क गया है।
5/10 Image Source : reporter input
वर्तमान में कोकसर एवं जिस्पा क्षेत्र में भी लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे सड़क मार्गों पर फिसलन बढ़ने तथा वाहनों की आवाजाही में जोखिम उत्पन्न होने की आशंका है।
6/10 Image Source : reporter input
लाहौल-स्पीति पुलिस के माध्यम से सभी पर्यटकों एवं आम जनता से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
7/10 Image Source : pti
मनाली के आसपास जहां बारिश हो रही है, वहीं, रोहतांग समेत ऊंचे इलाकों में बर्फ गिर रही है। अटल टनल पर भी बर्फबारी का दौर जारी है।
8/10 Image Source : pti
वहीं जम्मू कश्मीर के शोपियां में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई। पीर की गली में बर्फबारी के कारण शोपियां को पुंछ और राजौरी से जोड़ने वाली मुगल रोड बंद हो गई है।
9/10 Image Source : reporter input
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई, जिससे कई इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। मौसम में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया।
10/10 Image Source : reporter input
उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थलों गुलमर्ग और सोनमर्ग के साथ-साथ जोजिला मार्ग, राजदान टॉप और गुरेज के तुलैल में भी रुक-रुककर बर्फबारी जारी है।