Bada Mangal 2026: आखिरी बड़े मंगल के दिन जरूर करें ये काम, हनुमान जी बरसाएंगे कृपा, पूरी होगी हर मनोकामना

23 जून 2026 को ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल है, जिसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में बड़ा मंगल का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि ज्येष्ठ मंगलवार के दिन ही हनुमान जी पहली बार भगवान राम से मिले थी। यही वजह है कि ज्येष्ठ मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करना अत्यंत फलदायी होता है।
1/8 Image Source : PEXELS

2/8 Image Source : PEXELS
आखिरी बड़े मंगल के दिन इन कामों को जरूर करें। ऐसा करने से आपसे बजरंगबली प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करें।
3/8 Image Source : PEXELS
आखिरी बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को बूंदी के लड्डू, चूरमा, बेसन के लड्डू या फिर बूंदी का भोग जरूर लगाएं।
4/8 Image Source : PEXELS
इसके अलावा बड़े मंगल के दिन बजरंगबली को सिंदूर और चमेली तेल के साथ ही लाल रंग के फूल भी अर्पित करें।
5/8 Image Source : PEXELS
हनुमान जी को तुलसी जरूर चढ़ाएं। तुलसी के बिना हनुमान जी की पूजा और भोग दोनों ही अधूरा माना जाता है।
6/8 Image Source : FILE IMAGE
आखिरी बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
7/8 Image Source : PEXELS
हनुमान जी के साथ भगवान राम और माता सीता की भी पूजा अवश्य करें। तभी आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होगा।
8/8 Image Source : FILE IMAGE
बड़े मंगल पर भंडारा कराने का भी विशेष महत्व है। ऐसा संभव नहीं है तो आखिरी बड़े मंगल के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को पानी, शरबत का भी दान कर सकते हैं।