कामिका एकादशी के दिन क्या और क्या नहीं? जानें नियम

सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी का व्रत किया जाता है। इस साल यह पावन तिथि 9 अगस्त 2026 को पड़ रही है। कामिका एकादशी का व्रत करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही लक्ष्मी-नारायण की खास कृपा प्राप्त होती है। एकादशी व्रत के दिन कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है तभी पूजा का पूर्ण फल मिलता है। तो यहां जानिए कि कामिका एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
1/7 Image Source : INDIA TV

2/7 Image Source : INDIA TV
भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है इसलिए एकादशी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें। इसके साथ ही पूजा में पीले रंग के फूल, मिठाई, फल और हल्दी चढ़ाएं।
3/7 Image Source : INDIA TV
एकादशी की पूजा और भोग में तुलसी जरूर रखें। लेकिन एकादशी के दिन तुलसी नहीं तोड़े। एकादशी के दिन तुलसी में जल देना और तोड़ना दोनों ही वर्जित होता है।
4/7 Image Source : PEXELS
एकादशी के दिन चावल या इससे बनी चीजों का सेवन न करें। एकादशी के दिन चावल खाना पूरी तरह वर्जित होता है।
5/7 Image Source : PEXELS
एकादशी के दिन केले के पेड़ में जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। इस दिन ऐसा करना शुभ माना जाता है।
6/7 Image Source : FILE IMAGE
अगर आपने एकादशी का व्रत रखा है तो इस दिन किसी पर भी गुस्सा न करें और न ही किसी का अपमान करें। मन में विचार शुद्ध रखें और संयम बनाए रखें।
7/7 Image Source : PEXELS
कामिका एकादशी के दिन तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखें। इसके साथ ही इस दिन बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन नाखून काटना भी वर्जित होता है।