केतु की चाल बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, हर काम में आएगी बाधा, धन का भी होगा नुकसान

ज्योतिष में केतु ग्रह को छाया ग्रह कहा जाता है। केतु के दुस्प्रभाव की वजह से व्यक्ति को मानसिक तनाव और भ्रम जैसी परेशानियों झेलनी पड़ती है। 25 जनवरी को केतु का पद नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है।
1/6 Image Source : INDIA TV
ज्योतिष में केतु ग्रह को छाया ग्रह कहा जाता है। केतु के दुस्प्रभाव की वजह से व्यक्ति को मानसिक तनाव और भ्रम जैसी परेशानियों झेलनी पड़ती है। 25 जनवरी को केतु का पद नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है।
2/6 Image Source : FILE IMAGE
केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय चरण से निकलकर प्रथम चरण में प्रवेश करेगा। केतु 29 मार्च तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में ही रहेगा।
3/6 Image Source : FILE IMAGE
केतु के इस गोचर से इन राशियों की जिंदगी में भूचाल आ सकता है। इन राशि के जातकों कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ेगी। ऐसे में इन राशि वालों को 29 मार्च तक बहुत ही सर्तक रहने की जरूरत है।
4/6 Image Source : INDIA TV
केतु का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा। इन्हें मानसिक तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी क्लेश हो सकते हैं। तरक्की के कई बड़े मौके आपके हाथ से निकल सकता है। वहीं मिथुन राशि के जो जातक नौकरी वाले हैं वो 29 मार्च तक लापरवाही करने से बचें।
5/6 Image Source : INDIA TV
केतु का यह नक्षत्र गोचर तुला राशि वालों के लिए बहुत ही अशुभ रहेगा। इन राशि वालों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों को भी तगड़ा झटका लग सकता है। व्यापार में घाटा हो सकता है। प्रेम औ विवाह से जुड़ी कुछ परेशानियां आ सकती हैं। 29 मार्च तक तुला राशि वालों को अपनी सेहत और रिश्तों पर खास ध्यान देना होगा।
6/6 Image Source : INDIA TV
मीन राशि के जातकों को निवेश में घाटा हो सकता है। व्यापार में भी मंदी देखने को मिल सकता है। वाहन या जमीन से जुड़े मामले में बड़ा नुकसान हो सकता है। केतु के इस नक्षत्र गोचर की वजह से मीन राशि वालों को मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। इस दौरान आपको धन के लेन-देन के मामले में भी सावधान रहना होगा।