कृष्ण जी की छठी के दिन जरूर करें ये काम, घर में आएगी खुशहाली और समृद्धि

9 सितंबर 2026 को भगवान कृष्ण की छठी मनाई जाएगी। इस दिन कान्हा जी का विशेष रूप से श्रृंगार किया जाता है और तरह-तरह के पकवान का भोग लगाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

जन्माष्टमी के6 दिन बाद भगवान कृष्ण की छठी भी मनाई जाती है। इस बाल गोपाल का श्रृंगार किया जाता है और तरह-तरह के पकवान का भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही इस दिन लड्डू गोपाल को बच्चे की तरह झूला झूलाने की भी परंपरा है। बता दें कि 4 सितंबर क कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया था तो कान्हा जी की छठी 9 सितंबर को मनाई जाएगी।
1/6 Image Source : PEXELS

2/6 Image Source : INDIA TV
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण जी की छठी के दिन इन कामों को करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और घर में खुशहाली बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि कान्हा जी की छठी के दिन क्या-क्या करना चाहिए।
3/6 Image Source : PEXELS
छठी के दिन बाल गोपाल की घी और हल्दी से हल्की मालिश करें। इसके बाद लड्डू गोपाल को दूध, जल या पंचामृत से स्नान कराएं। फिर सुदंर पीले वस्त्र पहनाएं और श्रृंगार करें। लड्डू गोपाल को काजल का छोटा सा टीका भी लगाएं।
4/6 Image Source : PEXELS
लड्डू गोपाल के सिर पर नया मुकुट, मोर पंख लगाएं, माला पहनाएं और हाथ में बांसुरी रखें। कान्हा जी को तिलक लगाएं। एक बच्चे की तरह बाल गोपाल को सजाएं।
5/6 Image Source : INDIA TV
कृष्ण जी की छठी के दिन बाल गोपाल को झूला भी झुलाएं। फूलों से सजा छोटा पालना या झूला तैयार कर लें और फिर पूरा परिवार एक-एक कर के कान्हा जी को झूला झुलाएं। इस दौरान कृष्ण के बाल स्वरूप के भजन और सोहर भी गाएं।
6/6 Image Source : INDIA TV
कान्हा जी की छठी के दिन लड्डू गोपाल को कढ़ी चावल का भोग जरूर लगाएं। इसके अलावा पंजीरी, फल, मिठाई, खीर-पूड़ी, माखन-मिश्री आदि सात्विक चीजें भी अर्पित करें। भोग में तुलसी जरूर रखें। वहीं गलती से भी लहसुन-प्याज का इस्तेमाल न करें।