मकर संक्रांति पर इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, धन-दौलत से भर जाएगी झोली

Published : Jan 13, 2026 02:55 pm IST, Updated : Jan 13, 2026 04:25 pm IST
  • Image Source : FREEPIK

    14 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 6 मिनट पर सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति को खिचड़ी भी कहा जाता है। सूर्य के किसी भी संक्रांति के पुण्यकाल के दौरान दान और स्नान का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति के दिन गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान और दान जरूर करें।

  • Image Source : FILE IMAGE

    बता दें कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास या धनुर्मास भी समाप्त हो जाता है। हिंदू धर्म में खरमास के दौरान सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। खरमास के समाप्त होने के बाद ही शादी-विवाह और अन्य शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं।

  • Image Source : FILE IMAGE

    जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तब सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो सभी राशियों पर अच्छा और बुरा असर पड़ेगा। लेकिन आज हम उन राशियों के बारे में बात करेंगे जिसके लिए सूर्य का यह गोचर अत्यंत लाभदायक रहने वाला है।

  • Image Source : INDIA TV

    सूर्य देव के गोचर से वृषभ राशि वालों का जीवन समृद्धि और खुशियों से भर जाएगी। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आप अपने काम में जितनी मेहनत करेंगे, उसका शुभ फल आपको अवश्य ही मिलेगा।

  • Image Source : INDIA TV

    मिथुन राशि वालों के लिए भी सूर्य गोचर शुभ और लाभदायक रहेगा। सूर्यदेव आपके आठवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्म कुंडली में यह स्थान आयु से संबंध रखता है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपकी आयु में वृद्धि होगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

  • Image Source : INDIA TV

    सूर्य के इस गोचर से आपको धन की बढ़ोतरी के बहुत से साधन मिलेंगे। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदाय रहेगी।

  • Image Source : INDIA TV

    सूर्य के इस गोचर से मीन राशि वालों की अच्छी आमदनी होगी । आपको आमदनी के नये स्रोत भी मिलेंगे। सूर्य का गोचर मीन राशि वालों पर शुभ प्रभाव डालेगा। सूर्य देव की कृपा से मीन राशि के जातकों की सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 13 फरवरी तक आपकी सारी इच्छा जरूर पूरी होगी।