योगिनी एकादशी के दिन भूलकर न करें ये काम, जानिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

10 जुलाई 2026, शुक्रवार को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की उपासना की जाती है। एकादशी का व्रत रखकर नारायण की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन एकादशी के दिन इन कामों को करने से जीवन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। तो जानिए योगिनी एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं।
1/6 Image Source : INDIA TV

2/6 Image Source : PEXELS
योगिनी एकादशी के दिन चावल या इससे बनी चीजों का सेवन न करें। एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना गया है।
3/6 Image Source : INDIA TV
एकादशी के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए क्योंकि इस दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए व्रत रखती हैं। पूजा के लिए एक दिन पहले ही तुलसी तोड़कर रख लें।
4/6 Image Source : PEXELS
योगिनी एकादशी के दिन नाखून काटना और बाल कटना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा एकादशी के दिन तामसिक चीजों से भी दूर रहें।
5/6 Image Source : FILE IMAGE
एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। विष्णु जी को पीले फूल, पीले फल और पंचामृत अर्पित करें।
6/6 Image Source : INDIA TV
विष्णु जी की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। तो योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग लगाते समय उसमें तुलसी का पत्ता जरूर रखें।