राधा रानी की कौन हैं 8 प्रिय सखियां? यहां जानें उनके नाम

माना जाता है कि बिना अष्टसखियों की कृपा के श्री राधा-कृष्ण कृपा प्राप्त करना असंभव है। तो यहां जानिए कि राधा रानी की आठ प्रिय सखियों के क्या नाम हैं।

हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी मनाई जाती है। यह पावन दिन श्री राधा रानी के प्राकट्य (जन्मोत्सव) उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखकर श्रीजी के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, मधुरता और समृद्धि आती है।
1/10 Image Source : PEXELS
हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी मनाई जाती है। यह पावन दिन श्री राधा रानी के प्राकट्य (जन्मोत्सव) उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखकर श्रीजी के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, मधुरता और समृद्धि आती है।
2/10 Image Source : PEXELS
हिंदू धर्म में राधा रानी और भगवान कृष्ण की भक्ति उनके गोपियों और सखियों के बिना अधूरी मानी जाती है। राधा रानी के साथ हमेशा उनकी आठ प्रिय सखियां विराजमान रहती हैं। इन्हें लाडली जी की अष्टसखी के रूप में पूजा जाता है। इन्हें राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं में सहयोग करने वाली प्रमुख सेविकाओं के रूप में भी देखा जाता है। तो आइए जानते हैं राधा रानी की प्रिय आठ सखियों के नाम।
3/10 Image Source : PEXELS
बरसाने की लाडली श्री राधा रानी की सखी में ललिता देवी को प्रमुख माना जाता है। ललिता जी राधा रानी की अत्यंत प्रिय सखी मानी जाती हैं।
4/10 Image Source : PEXELS
लाडली जी की दूसरी सखी का नाम विशाखा है। विशाखा सखी राधा रानी और भगवान कृष्ण के बीच प्रेम संदेंशों के आदान-प्रदान में प्रमुख भूमिका निभाई थी।
5/10 Image Source : PEXELS
चंपकलता सखी स्वभाव से अत्यंत सरल और मधुर मानी जाती हैं। इन्हें फूलों की माला बनाना और निकुंज को सजाने में सहयोग करना उनकी प्रमुख सेवाओं में माना जाता है।
6/10 Image Source : PEXELS
चित्र सखी को कला, सौंदर्य और संगीत में अत्यंत निपुण माना जाता है। इन्हें वस्त्र, आभूषण और रंगों के सुंदर संयोजन में उनकी विशेष दक्षता बताया गया है।
7/10 Image Source : PEXELS
इंदुलेखा सखी को बुद्धिमान और चतुर माना जाता है। राधा-कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी योजनाओं और विभिन्न सेवाओं को व्यवस्थित करने में उनकी विशेष भूमिका बताया गया है।
8/10 Image Source : PEXELS
रंगदेवी सखी का स्वाभान चंचल और हंसमुख माना जाता है। रास लीलाओं की तैयारियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
9/10 Image Source : PEXELS
तुंगविद्या सखी को विभिन्न विद्याओं में निपुण माना जाता है। इन्हें वेद, उपनिषद, नृत्य, संगीतशास्त्र, कलाओं और काव्य रचना का अगाध ज्ञान है। राधा-कृष्ण की लीलाओं में संगीत और सांस्कृतिक सेवाओं से उनका विशेष संबंध बताया जाता है।
10/10 Image Source : PEXELS
सुदेवी सखी, रंगदेवी जी जुड़वा बहन मानी जाती हैं। इनका स्वभाव अत्यंत दयालु और सेवाभावी है। गौ सेवा और प्रकृति से जुड़ी सेवाओं में उनकी विशेष रूचि मानी जाती है।