Published : Jun 14, 2016 02:06 pm IST, Updated : Jun 14, 2016 02:06 pm IST
1/10
विवादों में रही नोएडा की मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी रिंगिंग बेल्स ने दावा किया कि वह 28 जून से अपने ग्राहकों को मोबाइल की डिलीवरी शुरु कर देगी। डिलिवरी उन ग्राहकों को की जाएगी जो इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
2/10
कंपनी के निदेशक मोहित गोयल ने ने पीटीआई को बताया, "हम पहले भुगतान के आधार पर कैश ऑन डिलिवरी के लिए 28 जून से ग्राहकों को फ्रीडम 251 फोन डिलिवर करना शुरू करेंगे।"
3/10
गौरतलब है कि रिंगिंग बेल्स ने फरवरी में अपनी वेबसाइट के माध्यम से फ्रीडम 251 की बिक्री शुरू की थी। 251 रुपये की कीमत वाला यह एंड्रॉयड फोन काफी विवाद में रहा, रिंगिंग बेल्स को एक पोंजी कंपनी भी बताया गया।
4/10
इसके बाद भी संभावित खरीदारों से भारी प्रतिक्रिया के कारण दो दिन की बिक्री के दौरान वेबसाइट क्रेश हो गई।
5/10
कंपनी ने दावा किया है कि वेबसाइट क्रेश होने के बावजूद भी 30,000 ग्राहकों ने फोन बुक किया था।
6/10
इसके बाद इसकी 251 रुपये कीमत ने इस कंपनी को शक के दायरे में लाकर खड़ा कर दिया था। इस कंपनी पर जांच एजेंसियां नजर रखे हुए हैं।
7/10
फ्रीडम 251 (Freedom 251) 4.0 इंच डब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले के साथ है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे। फ्रीडम 251 स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉड कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं।
8/10
फोन की रैम 1 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मैमोरी को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
9/10
फोटोग्राफी के लिए 3.2 मेगापिक्सल रियर और सेल्फी के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
10/10
कनेक्टिविटी की बात करें तो डुअल सिम सपोर्ट, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ की सुविधा मौजूद है। इसमें 1450 एमएएच की बैटरी है।