10 तस्वीरों में देखें अमेरिकी मिडटर्म चुनाव का रोमांच, भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार भी मैदान में

महंगाई से परेशान और ईरान के साथ युद्ध को लेकर नाराज अमेरिका के वोटर्स यह तय करेंगे कि क्या वे अमेरिका की सत्ता के समीकरण को बड़े पैमाने पर बदलना चाहते हैं। मिडटर्म चुनाव सिर्फ सांसद चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं, इन्हें राष्ट्रपति ट्रंप के कामकाज पर जनता के जनादेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस बार का चुनाव अमेरिका के लिए नई दिशा तय कर सकता है।
1/10 Image Source : ap
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस बार का चुनाव अमेरिका के लिए नई दिशा तय कर सकता है।
2/10 Image Source : ap
पिछले दो वर्षों से रिपब्लिकन पार्टी का पूरा नियंत्रण रहा है। अब डेमोक्रेट्स 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स' और 'सीनेट' पर फिर से कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। मतदाता यह तय करेंगे कि कांग्रेस पर रिपब्लिकन का नियंत्रण बना रहता है या डेमोक्रेट्स एक या दोनों सदनों में फिर से जीत हासिल करते हैं।
3/10 Image Source : ap
अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जबकि 36 राज्यों में गवर्नरों का चुनाव किया जा रहा है।
4/10 Image Source : ap
अगर डेमोक्रेट्स किसी भी एक सदन में जीत जाते हैं, तो इससे ट्रंप के विधायी एजेंडे पर काफी रोक लग सकती है और उनके प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस की जांच के रास्ते खुल सकते हैं। ट्रंप ने खुद इस चुनाव को अपने राष्ट्रपति कार्यकाल पर एक फैसला (वर्डिक्ट) बनाने की कोशिश की है।
5/10 Image Source : ap
2026 के चुनाव भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए भी अहम हैं। डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना, प्रमिला जयपाल, अमी बेरा और सुहास सुब्रमण्यम दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। विवेक रामास्वामी सबसे हाई-प्रोफाइल भारतीय मूल के उम्मीदवार हैं।
6/10 Image Source : ap
अन्य नामों में अमिश शाह (एरिज़ोना हाउस), पिया दांडिया (फ्लोरिडा हाउस), सारिथा कोमातिरेड्डी (न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल), नित्या रमन (लॉस एंजिलस मेयर), पूजा सेठी और संदीप श्रीवास्तव (टेक्सास राज्य विधानसभा) शामिल हैं।
7/10 Image Source : ap
डेमोक्रेट का चुनाव में बेहद अच्छा प्रदर्शन संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवारों को भी मजबूती दे सकता है। इनमें कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम, इलिनॉय के गवर्नर जेबी प्रित्जकर और पूर्व परिवहन मंत्री पीट बटिगीग शामिल हैं।
8/10 Image Source : ap
टेनेसी के मेम्फिस स्थित 'ग्रेटर मिडिल बैपटिस्ट चर्च' में, डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से हाउस (प्रतिनिधि सभा) के उम्मीदवार और टेनेसी स्टेट रिप्रेजेंटेटिव जस्टिन पियर्सन अपनी मां डॉ. किम्बर्ली ओवेन्स-पियर्सन को गले लगाते हुए।
9/10 Image Source : ap
ओहियो डेमोक्रेटिक गवर्नर पद की उम्मीदवार एमी एक्टन कोलंबस, ओहियो में वोटिंग के बाद कैपिटल यूनिवर्सिटी कैंपस में अपने पोलिंग बूथ के बाहर मीडिया से बात करती हुईं।
10/10 Image Source : ap
अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जबकि 36 राज्यों में गवर्नरों का चुनाव किया जा रहा है। बड़ी संख्या में अमेरिकी मतदाता अपना मताधिकार इस्तेमाल कर रहे हैं।