A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. अहमदाबाद: एयरलाइंस के कर्मचारियों ने ही रची 2.58 करोड़ के 2.1 KG सोने के जेवरों की चोरी की साजिश, पुलिस ने यूं सुलझाई गुत्थी

अहमदाबाद: एयरलाइंस के कर्मचारियों ने ही रची 2.58 करोड़ के 2.1 KG सोने के जेवरों की चोरी की साजिश, पुलिस ने यूं सुलझाई गुत्थी

Ahmedabad Airport से 2.58 करोड़ रुपये के सोने के जेवर चोरी होने के केस में बड़ा खुलासा हुआ है। हैरानी की बात है कि इस हाई-प्रोफाइल प्लानिंग में एयरलाइंस कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई है। इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Ahmedabad gold theft- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT अहमदाबाद में सोने के जेवर चोरी करने वाले एयरलाइंस के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया।

Ahmedabad Gold Theft: अहमदाबाद से कार्गो के जरिए भेजे 2.1 किलोग्राम सोने के जेवरों की चोरी की गुत्थी सुलझ गई है और इसमें एयरलाइंस के कर्मचारियों की मिलीभगत ही सामने आई है। दरअसल, अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अकासा एयर के कार्गो के जरिए भेजे गए लगभग 2.1 किलोग्राम सोने के आभूषण चोरी हुए थे, जिनकी कीमत करीब 2.58 करोड़ रुपये थी। पुलिस ने इस मामले में एक सोची-समझी साजिश का खुलासा करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में नकद व सोना बरामद किया है। जानें ये पूरा मामला क्या है।

किस प्रकार से रची गई पूरी साजिश?

  • घटना की शुरुआत: 18 मई को टाइटन कंपनी के ऑर्डर पर आरबीजेड ज्वेलर्स के तैयार किए गए सोने के गहनों के 7 पार्सल बेंगलुरु भेजे जाने थे। ये पार्सल सीक्वल लॉजिस्टिक्स के माध्यम से अकासा एयरलाइंस को सौंपे गए थे।
  • एयरपोर्ट स्टाफ की मिलीभगत: इस चोरी की पूरी प्लानिंग अकासा एयरलाइंस के कर्मचारियों ने ही की थी। अकासा एयरलाइंस के क्लीनिंग इंचार्ज रोशन पटेल ने इस पूरी साजिश को रचा था।
  • कैमरों से बचना और चोरी: कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज जैद हसन अंसारी ने इस काम में रोशन का साथ दिया। जैद ने सीसीटीवी और बॉडी कैमरों की नजर से बचते हुए सोना, कार्गो से बाहर निकालने में मदद की।
  • पार्सल की अदला-बदली: साजिश के तहत एक भारी वजन का नकली पार्सल तैयार किया गया था। इसके बाद असली सोने वाले पार्सल को चुराकर उसकी जगह नकली पार्सल रख दिया गया, ताकि किसी को वजन में कोई गड़बड़ी न लगे और चोरी का पता न चले।
  • गिरफ्तारी और रिकवरी: पुलिस और जांच एजेंसियों ने इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए माल और करीब 1.72 करोड़ रुपये की नकद राशि बरामद कर ली है।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के काउंसलर संजय दास का लटकता हुआ शव बरामद, पूर्व MLA अदिति मुंशी के पति थे