1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Air India 787-8 ड्रीमलाइनर में कहां होती है सीट 11 A, जिसपर बैठे यात्री की बच गई जान

Air India 787-8 ड्रीमलाइनर में कहां होती है सीट 11 A, जिसपर बैठे यात्री की बच गई जान

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान आज क्रैश हो गया। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। हालांकि विमान की सीट नंबर 11 A पर बैठे एक शख्स की जान बच गई है।

Ahmedabad London Air India Plane Crash passenger sitting on seat 11A of Air India plane was saved kn- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Air India Boeing 787-8 Dreamliner में कहां होती है सीट 11A

Ahmedabad London Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा हुआ है। एयर इंडिया के इस विमान में 242 यात्री सवार थे। इस हादसे में कई यात्रियों की मौत हो गई है। हालांकि एक यात्री की जान बच गई है। बता दें कि जिस यात्री की जान बची है वह यात्री Air India Boeing 787-8 Dreamliner की सीट नंबर 11 A पर बैठा था। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली 787-8 Dreamliner विमान के सीटिंग अरेंजमेंट की अगर बात करें तो इसमें सबसे आगे की तरफ बिजनेस क्लास होता है। इसके बाद उसके पीछे होता है इकोनॉमी क्लास। इसी इकोनॉमी क्लास की पहली लाइन में विंडो सीट 11 A है, जिसपर बैठे व्यक्ति की जान इस हादसे में बच गई है।

किस यात्री की बची जान, क्या है उसकी पहचान?

अहमदाबाद से लंदन जा रही Air India Boeing 787-8 Dreamliner की सीट नंबर 11 A पर बैठे व्यक्ति की पहचान रमेश विश्वास कुमार के रूप में हुई है। रमेश की उम्र 40 वर्ष है और वह एक ब्रिटिश नागरिक हैं। रमेश का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह घायल हैं लेकिन वह अपने पैरों पर चलते दिखाई पड़ रहे हैं। बता दें कि रमेश सही सलामत हैं। हालांकि इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। साथ ही इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे, जिनकी भी मौत हो गई है। 

आज सुबह दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा था ये विमान

Air India Boeing 787-8 Dreamliner विमान 12 जून की सुबह 10.07 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरकर 11.40 बजे अहमदाबाद पहुंचा था। दिल्ली से अहमदाबाद के बीच इस विमान ने AI 423 नंबर से उड़ान भरी थी। इसके बाद आगे जब यही विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरता है तभी वह क्रैश हो गया। इस घटना पर गुजरात सरकार ने कहा है कि इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके शवों को पहचान पाना भी मुश्किल है। इसलिए मृतकों के परिजनों को बुलाया गया है। इन शवों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी।