1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Ahmedabad Nagar Nikay Election Result: अहमदाबाद में BJP की भगवा लहर, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की बहन हारीं

Ahmedabad Nagar Nikay Election Result: अहमदाबाद में BJP की भगवा लहर, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की बहन हारीं

अहमदाबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है. तो वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया है।

अहमदाबाद नगर निकाय चुनाव- India TV Hindi
Image Source : REPORTER अहमदाबाद नगर निकाय चुनाव

Ahmedabad Nagar Nikay Election Result LIVE: अहमदाबाद नगर निगम चुनावों के नतीजे बुधवार को आ गए। नगर निगम की 192 सीटों में से 160 पर BJP ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 32 सीटें मिलीं। आम आदमी पार्टी और AIMIM को यहां कोई सफलता नहीं मिली। इन चुनावों में क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की बहन को हार का सामना करना पड़ा। उनकी बहन नयना बा राजकोट वॉर्ड नंबर 2 से कांग्रेस की उम्मीदवार थीं।

Live updates : अहमदाबाद की 25 सीटों पर BJP आगे, AAP- कांग्रेस का नहीं खुला खाता

  • 3:45 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    अहमदाबाद के खाडिया वार्ड में कांग्रेस की जीत

    अहमदाबाद नगर निगम के खाडिया वार्ड में शुक्रवार को इतिहास बना। यहां कांग्रेस के सभी 4 उम्मीदवार जीत गए। यह पहली बार है जब खाडिया वार्ड में कांग्रेस का पूरा पैनल जीता है।

  • 2:14 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    अहमदाबाद नगर निगम के नतीजों में भाजपा का दबदबा

    अहमदाबाद नगर निगम के नतीजों में भाजपा का दबदबा, 192 में से 90 से अधिक सीटें जीतीं। बता दें कि अहमदाबाद नगर निगम में अब तक 192 में से 104 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से भाजपा ने 95 सीटों पर जीत हासिल की है या आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं।

  • 2:04 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की बहन हारीं चुनाव

    क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की बहन नयना बा भी इस बार के चुनाव मैदान में उतरी थीं। नयना बा राजकोट वॉर्ड नंबर 2 से कांग्रेस की उम्मीदवार थीं, उन्हें राजकोट नगर निगम चुनाव में हार मिली है।

     

  • 1:40 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    गुजरात की शिक्षा मंत्री रिवाबा जडेजा ने क्या कहा, जानें

    गुजरात की शिक्षा मंत्री रिवाबा जडेजा ने कहा कि जीत का यह सेहरा बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं के माथे पर सजा है। अब तक वॉर्ड नंबर 1 में विकास के नाम पर शून्य मिला है। जनता जान चुकी है कि विकास से जुड़ने के लिए जनता को बीजेपी को ही चुनना पड़ेगा। इस जीत का श्रेय हमारे शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।

  • 1:04 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    अहमदाबाद के 48 वार्डों की 192 सीटों पर गिनती जारी

    अहमदाबाद नगर निगम में बीजेपी का विजय अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। अहमदाबाद के 48 वार्डों की 192 सीटों पर गिनती जारी है। बीजेपी ने वॉर्ड नंबर 1 की चारों सीटें जीत ली हैं। बीजेपी के पायलबेन पटेल, हिना पटेल, विष्णुभाई प्रजापति और केतनकुमार पटेल जीत गए हैं। बीजेपी पहले ही वासना और थलतेज सीट निर्विरोध जीत चुकी है। 

  • 12:24 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    अहमदाबाद नगर निगम की कुल 192 सीटों के आएंगे नतीजे

    अहमदाबाद नगर निगम की कुल 192 सीटों के नतीजे आने हैं, इनमें से अबतक 54 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। तो वहीं, विपक्षी कांग्रेस 11 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।