A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. आसाराम के बेटे नारायण साईं के पास मिला फोन, जेल के अंदर अलग-अलग जगहों पर छिपाता था बैटरी और सिम

आसाराम के बेटे नारायण साईं के पास मिला फोन, जेल के अंदर अलग-अलग जगहों पर छिपाता था बैटरी और सिम

नारायण साईं फोन का इस्तेमाल करने के बाद उसे डिसमेंटल कर देता था। वह बैटरी, सिम और फोन का बाकी हिस्सा अलग-अलग जगह छिपाकर रखता था। जेल प्रशासन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

narayan Sai- India TV Hindi
Image Source : PTI नारायण साईं

आसाराम का बेटा नारायण साईं, यौन शोषण के मामले में जेल में बंद है। उसे गुजरात की सूरत जेल में रखा गया है। हालांकि, जेल के अंदर भी नारायण साईं अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जांच के दौरान उसके पास मोबाइल फोन पाया गया है। जानकारी के अनुसार वह बैटरी और सिम अलग अलग जगह पर छिपाकर रखता था। इस खुलासे के बाद एक बार फिर नारायण साईं विवादों में आ गया है। सूरत की लाजपोर जेल में बलात्कार के मामले में सजा काट रहे विवादित धर्मगुरु नारायण साई के बैरक से जांच के दौरान जेल स्क्वाड को जियो कंपनी का सिम कार्ड मिला है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सूरत के सचिन थाने में फरियाद दर्ज करवाई है। पुलिस अब फोन जेल तक कैसे पहुंचा और उसे किस उद्देश्य से से इस्तमाल किया जा रहा था उसकी जांच कर रही है।

27 नवंबर को मिला फोन

पुलिस के मुताबिक 27 नवंबर को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर स्कोवाड ने नारायण साईं के बैरक में तलाशी के दौरान लोहे के दरवाजे के पीछे की ओर चुंबक से चिपकाया मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहीं, उसके थैले में जियो कंपनी का सिमकार्ड मिला। जांच में यह भी सामने आया कि नारायण साईं बातचीत करने के बाद मोबाइल की बैटरी और सिमकार्ड निकाल देता था। सिम वह अपने पास रखता था, जबकि बैटरी को सुरक्षित जगह छिपा देता था।

11 महीने में 12 से ज्यादा फोन मिले

पिछले 11 महीने में सूरत की लाजपोर जेल से 12 से ज्यादा मोबाइल फोन जप्त किए गए है। हाई प्रोफाइल कैदी होने के बावजूद साईं के पास फोन का मिलना प्रशासनिक चूक का बड़ा संकेत है। पुलिस अब जांच कर रही है कि फोन अंदर कैसे पहुंचा, किस ने मदद की और इसका इस्तेमाल किस लिए किया जाता था।

(सूरत से शैलेष चंपानेरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

नकल में भी AI का इस्तेमाल, सूरत में रंगे हाथ यूं पकड़े गए 2 स्टूडेंट्स

मां ने 8 माह की बेटी को हौदी में डुबाकर मार डाला, खुद भी कर लिया सुसाइड