गुजरात और मध्य प्रदेश से जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 8 आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं। पालनपुर के भागल गांव में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े 8 लोगों तक ATS की टीम पहुंची। 8 में से 6 लोग पालनपुर के भागल गांव के रहने वाले हैं।
आतंकि गतिविधि के लिए नेटवर्क बनाने में जुटे थे
गुजरात ATS ने गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जांच करके इस आतंकी गतिविधि से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तार आरोपी गुजरात राज्य में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपना एक्टिव नेटवर्क बनाने का काम कर रहे थे।
बड़े आतंकी हमले की आशंका टली
इन 8 आतंकवादियों की समय पर गिरफ्तारी से गुजरात में किसी बड़े आतंकी हमले या हादसे की आशंका टल गई है। साथ ही आतंकी साजिश का पर्दाफाश हो गया है। ATS ने यह पता लगाने के लिए आगे की जांच की है कि आतंकवादी किसके संपर्क में थे।
सभी से शुरू हुई पूछताछ
ATS की टीम ने 3 लोगों को इब्राहिम मोहम्मद के घर ले जाकर पूछताछ की है। पालनपुर के बाद 8 लोगों को टोकरिया और सिद्धपुर ले जाया जाएगा।
सामने आए सभी के नाम और उनके ठिकाने
- इब्राहिम घाघा
गांव भागल पालनपुर
- मुदासिर गाजीवाला
गांव भागल पालनपुर
- अहमद गाजीवाला
गांव भागल पालनपुर
- ज़कारिया दुरानी घाघा
गांव भागल पालनपुर
- महमूद अब्दुल सवादी
गांव भागल पालनपुर
- बिलाल दुरानी घाघा
गांव भागल पालनपुर
- मुफ़्ती फ़ौजान दौआ
गांव टोकरिया पालनपुर
- महमूद अमीन
गांव शेरा सिद्धपुर
कई जगहों पर की गई छापेमारी
एटीएस के उप महानिरीक्षक सुनील जोशी ने बताया, 'जैश-ए-मोहम्मद के 8 सदस्यों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने गुजरात में 'दारुल इस्लाम गुजरात जैश-ए-मोहम्मद' नाम से जेईएम से जुड़ा एक संगठन बनाया था।' एक गुप्त सूचना के आधार पर, एटीएस की 5 विशेष टीमों ने गुजरात के बनासकांठा, मेहसाणा, नवसारी और पाटन जिलों तथा मध्यप्रदेश के देवास की पुलिस के साथ मिलकर कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की।
JeM में शामिल होने के लिए लोगों को उकसा रहे थे
एटीएस ने दावा किया कि आरोपी अपने-अपने इलाकों में लोगों को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) में शामिल होने के लिए उकसा रहे थे और अब्दुल्ला व मोहम्मद उमर नाम के दो पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में थे। जोशी ने कहा, 'शुरुआत में अहमद और इब्राहिम को मेहसाणा-बनासकांठा राजमार्ग के पास हिरासत में लिया गया था। उनसे मिली जानकारी के आधार पर, बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।'
बनासकांठा से रतन सगिया की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कठुआ से आतंकियों का प्रमुख मददगार हाजी लतीफ गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, इलाके की हुई घेराबंदी