1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. रात के अंधेरे में नदी के तेज बहाव में बह गई इनोवा कार, 3 की बची जान, रेस्क्यू का हैरान कर देगा ये VIDEO

रात के अंधेरे में नदी के तेज बहाव में बह गई इनोवा कार, 3 की बची जान, रेस्क्यू का हैरान कर देगा ये VIDEO

रात के अंधेरे में जब इनोवा कार नदी में गिरी तो चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

नदी में गिरी इनोवा कार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नदी में गिरी इनोवा कार

गुजरात के भावनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां जेसर के राणिगाम गांव के पास सोमवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। रात के अंधेरे में शेत्रुंजी नदी के तेज बहाव में एक इनोवा कार बह गई। आनन-फानन में कार में फंसे तीन लोगों का रेस्क्यू किया गया। ये सभी तीनों लोग पानी के तेज प्रवाह में फंस गए थे। 

रस्सी की मदद से लोगों को निकाला गया बाहर

स्थानीय ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए रस्सी की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। यह रेस्क्यू दिल दहला देने वाला रहा, लेकिन गनीमत रही कि सभी की जान बच गई।

लगातार उफान पर है शेत्रुंजी नदी

बारिश के चलते शेत्रुंजी नदी लगातार उफान पर है। लगातार बारिश के चलते शेत्रुंजी नदी में जलप्रवाह तेज है। दोनों तटों पर पानी का तेज बहाव बना हुआ है।

गुजरात में उफान पर हैं ये नदियां

गुजरात में भारी बारिश का असर जारी है, जिससे राज्य की प्रमुख नदियां जैसे नर्मदा, किम, तापी, शेत्रुंजी, अंबिका और विश्वामित्री का जलस्तर खतरे के निशान के करीब या ऊपर पहुंच गया है। 

कई जिलों में हजारों लोग प्रभावित

दक्षिण और पश्चिमी गुजरात के जिलों में सबसे ज्यादा प्रभाव देखा जा रहा है। जहां मानसून की वापसी के बावजूद चक्रवाती हवाओं ने तेज बारिश को जन्म दिया है। राज्य के कम से कम 15 जिलों में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं, और कई इलाकों में जलभराव ने जनजीवन को ठप कर दिया है।