गुजरात: पिछले 24 घंटे में Coronavirus से 20 लोगों की मौत, 998 नए मामले
गुजरात: पिछले 24 घंटे में Coronavirus से 20 लोगों की मौत, 998 नए मामले
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jul 20, 2020 07:53 pm IST, Updated : Jul 20, 2020 07:53 pm IST
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 20 लोगों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 998 नए मामले सामने आए हैं।
Image Source : INDIA TVगुजरात: पिछले 24 घंटे में Coronavirus से 20 लोगों की मौत, 998 नए मामले
अहमदाबाद: गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 20 लोगों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 998 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अबतक संक्रमितों की कुल संख्या 49,439 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस के 11,613 एक्टिव मामले हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से अबतक 2,167 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 35,659 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।