A
Hindi News गुजरात तापी नदी में कूदकर दंपत्ति और नाबालिग बेटे ने दी जान, शेयर बाजार में हुआ था बड़ा नुकसान

तापी नदी में कूदकर दंपत्ति और नाबालिग बेटे ने दी जान, शेयर बाजार में हुआ था बड़ा नुकसान

गुजरात के सूरत में एक दंपत्ति और उसके नाबालिग बेटे ने तापी नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल शेयर मार्केट में हुए भारी नुकसान के बाद से ही परिवार परेशान था, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।

Couple and minor son committed suicide by jumping into Tapi river they had suffered huge loss in sto- India TV Hindi Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

गुजरात के सूरत में एक दंपत्ति और उसके 12 साल के बेटे ने कथित तौर पर तापी नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी। थाना निरीक्षक एडी चावड़ा ने कहा कि पूरी घटना गुरुवार रात की है। उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि उनका शेयर मार्केट में काफी नुकसान हुआ था। इस कारण व्यक्तिगत कर्ज चुका पाने में वो असमर्थ थे, जिस कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान विपुल प्रजापति और उनकी पत्नी सरिता प्रजापति के रूप में हुई है, वहीं उनके बेटे की पहचान व्रज के रूप में हुई है। 

सूरत में दंपत्ति ने की आत्महत्या

उन्होंने कहा कि महिला मानसिक समस्या से जूझ रही थी, जिसका उपचार चल रहा था। गुरुवार की रात परिवार सूरत शहर के चौक बाजार इलाके में अपने घर से निकला और गलतेश्वर मंदिर के पास एक पुल से तापनी नदी में कूद गया। सुबह के वक्त जब एक राहगीर ने नदी में शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि दमकल की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। हमने पुल पर मिले एक बटुए में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की। जानकारी के मुताबिक मृतक मुख्यत: भावनगर के रहने वाले थे जो सूरत में आकर बस गए। विपुल प्रजापति का आय का कोई निश्चित स्त्रोत नहीं था। वह कारखानों में अस्थायी तौर पर काम करते थे।

साबरकांठा में भी परिवार के 4 सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या

बता दें कि आज ही एक दूसरे मामले में गुजरात के साबरकांठा जिले में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की सामूहिक आत्महत्या के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया या है। पुलिस की टीम कई और आरोपियों की छानबीन में जुटी हुई है। पिछले दिनों में वडाली के सगर परिवार में 4 लोगों की मौत के बाद जीवित बची बेटी के नाम पर दर्ज हुई शिकायत पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा सूदखोरों के खिलाफ कड़े कानून बनाए जाने केबाद भी वडाली में पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। एकमात्र बची हुई बेटी के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज होने से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

(इनपुट-भाषा)