A
Hindi News गुजरात गुजरातः कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान 70 साल के डॉक्टर पति ने 61 वर्षीय पत्नी पर फेंका तेजाब, खुद भी पी लिया जहर

गुजरातः कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान 70 साल के डॉक्टर पति ने 61 वर्षीय पत्नी पर फेंका तेजाब, खुद भी पी लिया जहर

गुजरात के सूरत में पारिवारिक अदालत परिसर में एक व्यक्ति ने अलग रह रही अपनी पत्नी पर कथित तौर पर तेजाब जैसा तरल पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। बाद में आरोपी ने खुद भी जहर खा लिया।

कोर्ट के अंदर पति ने पत्नी पर किया एसिड अटैक- India TV Hindi Image Source : REPORTER कोर्ट के अंदर पति ने पत्नी पर किया एसिड अटैक

​सूरत के जिला सेवा सदन स्थित फैमिली कोर्ट में कार्यवाही के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक आयुर्वेदिक डॉक्टर पति ने अपनी ही पत्नी पर कोर्ट रूम के अंदर एसिड (तेजाब) फेंक दिया। पिछले 8 वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और कोर्ट में भरण-पोषण के केस की सुनवाई चल रही थी। 70 वर्षीय विनोद भानुशाली ने पत्नी शारदाबेन पर एसिड फेंक दिया और खुद जहर पी लिया। ​​जब कोर्ट में भरण-पोषण के मामले पर कार्यवाही चल रही थी और दोनों पक्ष मौजूद थे, तभी अचानक विनोद ने अपनी पत्नी शारदाबेन पर एसिड से हमला कर दिया। एसिड फेंकने के तुरंत बाद, आरोपी पति ने खुद भी जहरीली दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पत्नी पर पहले भी कर चुका था हमला

​बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता नहीं देना चाहता था। इसी रंजिश के चलते उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। ​यह पहली बार नहीं है जब विनोद ने अपनी पत्नी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।​ विनोद पर पहले भी अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या का प्रयास किया था और खून की कोशिश का मामला भी पुलिस में दर्ज हो चुका है। आरोपी पहले भी इस तरह के अपराध के लिए सजा काट चुका है। 

घटना के तुरंत बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पत्नी शारदा बेन को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, पति विनोद भानुशाली का सूरत की सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 70 साल के विनोद भानुशाली ओर पत्नी शारदा बेन को दो लड़की है, ओर दोनों की शादी हो चुकी है।

थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी

उमरा थाना प्रभारी जेए राठवा ने बताया कि दंपति भरण-पोषण संबंधी एक मामले के सिलसिले में अदालत आया था। उन्होंने कहा कि आरोपी का अलग रह रही 61 वर्षीय पत्नी के साथ मुकदमों का लंबा इतिहास है। राठवा ने कहा, "यह घटना पारिवारिक अदालत के कक्ष संख्या छह में हुई। पति-पत्नी 2017 से अलग रह रहे हैं। 

पुलिस अधिकारी के अनुसार, तेजाब जैसा तरल पदार्थ फेंकने के बाद उस व्यक्ति ने जहर खा लिया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जबकि महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि पहले भी अदालत ने व्यक्ति के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई की थी। 2023 में चाकू से महिला पर हमला करने के बाद उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। वह मामला अब भी लंबित है। 

 रिपोर्ट: शैलेष चांपानेरिया सूरत