A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. मैराथन में रेस पूरी करने के बाद छात्रा की मौत, आखिर कैसे गई जान? मरने से पहले का वीडियो आया सामने

मैराथन में रेस पूरी करने के बाद छात्रा की मौत, आखिर कैसे गई जान? मरने से पहले का वीडियो आया सामने

गुजरात में एक छात्र की मैराथन की दौड़ के बाद मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, परिजनों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मैराथन में रेस पूरी करने के बाद छात्रा की मौत - India TV Hindi
Image Source : REPORTER मैराथन में रेस पूरी करने के बाद छात्रा की मौत

गुजरात के वलसाड़ जिले में मैराथन की रेस पूरी करने के बाद एक छात्रा की मौत हो गई। 15 साल की रोशनी ने स्कूल की तरफ से आयोजित मैराथन में हिस्सा लिया था। मामला महाराष्ट्र के सोराथपाड़ा, वेजी तलासरी का है जो वलसाड जिले के उमरगांव तहसील बिलकुल सटा हुआ है। एक निजी स्कूल की तरफ से मैराथन का आयोजन किया गया था। 

मैराथन के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, मैराथन में दोड़ खत्म होने के बाद छात्रा की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का पता चलेगा। 

दौड़ के बाद सांस फूलने लगा था

स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि दौड़ के बाद छात्रा का सांस फूलने लगा था। उसको पानी वगैर दिया। तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को वलसाड जिले के उमरगांव तहसील के सरकारी अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मैराथन में दौड़ के वजह से उसकी मौत हो गई। 

यहां देखें वीडियो

स्कूल पर लापरवाही का आरोप

वहीं, लड़की परिजनों ने स्कूल पर लापहरवाही का आरोप लगाया है और प्रशासन से न्याय की मांग की है। रोशनी की मां सुनीता ने कहा कि बेटी ने खाना बनाया और अच्छी तरह थी और मेरा आशीर्वाद लिया और मैराथन के लिए गई जहां दौड़ के बाद उसकी मौत हो गई। उधर, अस्पताल की डॉक्टर ने बताया कि उसकी उम्र 15 साल की थी। उसको जब अस्पताल लेकर आए थे तो वह जिंदा नहीं थी। डॉक्टर ने कहा कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह का पता चल पाएगा।

 रिपोर्ट- जितेंद्र पाटिल, वलसाड़