A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. साबरमती के बुलेट ट्रेन स्टेशन पर लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियां मौजूद

साबरमती के बुलेट ट्रेन स्टेशन पर लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियां मौजूद

गुजरात के साबरमती में बुलेट ट्रेन के लिए बन रहे रेलवे स्टेशन में आग लगने का मामला सामने आया है। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 13 गाड़ियों को लगाया गया।

साबरमती के बुलेट ट्रेन स्टेशन पर लगी आग।- India TV Hindi
Image Source : PTI साबरमती के बुलेट ट्रेन स्टेशन पर लगी आग।

अहमदाबाद: मुंबई से अहमदाबाद के बीच पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए काम जोर-शोर से चल रहा है। इसके लिए जगह-जगह पर रेलवे स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं, जहां बुलेट ट्रेन रुकेगी। इसी क्रम में साबरमती में भी बुलेट ट्रेन के ठहराव के लिए रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं शनिवार सुबह निर्माणाधीन साबरमती बुलेट ट्रेन रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि बेल्डिंग के दौरान निकलने वाली चिनगारी से रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। 

आग लगने से कोई हताहत नहीं

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढे़ छह बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि 13 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया और आग पर काबू पा लिया गया। परियोजना का कार्य देख रही ‘नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (एनएचएसआरसीएल) की ओर से इस संबंध में बयान जारी किया गया है। जारी बयान के अनुसार, निर्माण स्थल के एक हिस्से की छत पर लगी शटरिंग में आग लगने की सूचना मिली। इसमें कहा गया कि वेल्डिंग की चिनगारी को प्रथम दृष्टया आग का संभावित कारण माना जा रहा है। 

बेल्डिंग की चिनगारी से लगी आग

बयान में कहा गया, ‘‘आग लगने की वजह से किसी के हताहत होने होने की खबर नहीं है।’’ अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वेल्डिंग की चिनगारी से आग लगी होगी। एनएचएसआरसीएल के अधिकारी घटनास्थल पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि यह स्टेशन 508 ​​किलोमीटर लंबी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का हिस्सा है। इस परियोजना में गुजरात (352 किमी) और महाराष्ट्र (156 किमी) शामिल हैं, जिसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद/नडियाद, अहमदाबाद और साबरमती में कुल 12 स्टेशनों की योजना बनाई गई है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली जीतने के बाद अब किन-किन राज्यों में BJP के मुख्यमंत्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

केजरीवाल की कैबिनेट के बड़े-बड़े दिग्गज, जो हार गए चुनाव; यहां देखें लिस्ट