गुजरात में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले आठ में से पांच विधायकों ने BJP ज्वाइन की
गुजरात में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले आठ में से पांच विधायकों ने BJP ज्वाइन की
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jun 27, 2020 01:23 pm IST, Updated : Jun 27, 2020 01:32 pm IST
राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के जिन आठ विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दिया था, उनमें से 5 विधायकों ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
Image Source : FILEगुजरात में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले आठ में से पांच विधायकों ने BJP ज्वाइन की
अहमदाबाद: राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के जिन आठ विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दिया था, उनमें से 5 विधायकों ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने भाजपा के राज्य मुख्यालय में पार्टी ज्वाइन की। बता दें कि राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कुल आठ विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। इनमें राज्य में कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाने वाले मोरबी से विधायक ब्रिजेश मेरजा भी शामिल थे।