1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गांधीनगर में अलुआ-सादरा ब्रिज धंसने की क्या है सच्चाई? पुलिस बोली- AI डीपफेक वीडियो हो रहा वायरल, FIR दर्ज

गांधीनगर में अलुआ-सादरा ब्रिज धंसने की क्या है सच्चाई? पुलिस बोली- AI डीपफेक वीडियो हो रहा वायरल, FIR दर्ज

पुलिस का कहना है कि इस तरह के डीपफेक या एआई वीडियो केवल सनसनी फैलाने और लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए इंटरनेट पर अपलोड किए जाते हैं। इसलिए लोगों को इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

गांधीनगर में नहीं धंसा है ब्रिज- India TV Hindi
Image Source : REPORTER गांधीनगर में नहीं धंसा है ब्रिज

गांधीनगर पुलिस ने सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे एक पुल के डैमेज होने और एपोर्च रोड पर भारी मात्रा में जमीं धसने के वीडियो के मामले में गुरुवार को एक FIR दर्ज की है। दरअसल मामला ये है की 21 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा गांधीनगर में बने अलुआ--सादरा पुल का E-लोकार्पण किया गया था। दो दिन बाद ही इलाके में जबरदस्त बारिश हुई जिसकी वजह से अलुआ की तरफ ब्रिज के एप्रोच पर बायीं तरफ जमीन के सरफेस में छोटा सा इरोज़न हो गया। 

इसके बाद इंस्टाग्राम पर इस पुल के रिलेटेड पोस्ट वायरल होने लगी कि पुल के अप्रोच में उद्घाटन के 3-4 दिन बाद  ही इतना बड़ा खड्ढा हो गया। जबकि हकीकत ये थी कि गाांधीनगर के सादरा पुल को लेकर वायरल हो रहा एआई (AI) वीडियो पूरी तरह से एक काल्पनिक और मनगढ़ंत वीडियो है। वास्तविक रूप में पुल को लेकर ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ था। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही ऐसी फुटेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल की मदद से बनाई गई हैं। जिनमें कोई सच्चाई नहीं है।
 
वायरल वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में दिख रहे दृश्य और स्थितियां पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक द्वारा तैयार किए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, गांधीनगर और आसपास के क्षेत्रों में सादरा पुल सुरक्षित व चालू है और स्थानीय प्रशासन या किसी भी आधिकारिक समाचार माध्यम द्वारा ऐसी किसी दुर्घटना की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

 

पुलिस बोली भ्रम से बचें

पुलिस का कहना है कि इस तरह के डीपफेक या एआई वीडियो केवल सनसनी फैलाने और लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए इंटरनेट पर अपलोड किए जाते हैं। इसलिए लोगों को इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए। मार्ग और मकान विभाग के सचिव के अनुसार, ऐसे वीडियो की वजह से देखने वाले लोगों में पैनिक पैदा करते हैं और इस पुल के बारे में तो इस वीडियो के अलावा तस्वीरें भी वायरल हो गई। गांधीनगर पुलिस की शिकायत के भ्रामक पोस्ट डिलीट कर दिया गया है।  6 अगस्त को मामले में FIR दर्ज करके दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बता दें कि पिछले कई दिनों से गुजरात में भारी बारिश का सिलसिला जारी है और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई जगहों पर दुकानों और घरों में पानी घुस गया है। सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

वायरल हो रहा ये वीडियो फर्जी है

ये भी पढ़ेंः चकमा देकर पुलिस हिरासत से फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी, भागने का CCTV फुटेज आया सामने

VIDEO: समुद्र की तरह हिलोरें मारता पानी, गुजरात के मोरबी में दिखा रहस्यमयी कुआं, लोग हैरान